फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Liquor ban in Dharkudi village, violations attract fine of Rs 51,000

Rudraprayag News: धारकुड़ी गांव में भी शराब बंद, उल्लंघन पर 51 हजार का जुर्माना

Thu, 29 Jan 2026 04:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 29 Jan 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
Liquor ban in Dharkudi village, violations attract fine of Rs 51,000
जखोली। जखोली विकासखंड के बांगर के धारकुड़ी गांव में भी शादी-समारोह में शराब पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ग्राम प्रधान स्नेहा देवी की अध्यक्षता में हुई मासिक बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

प्रस्ताव के तहत अब गांव में शादी, सगाई, जन्मदिन या किसी भी मांगलिक उत्सव में शराब का वितरण और सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अगर बार-बार नियम तोड़ा गया तो सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा और परिवार या संबंधित व्यक्ति पर 51,000 का अर्थदंड भी लगाया जाएगा। बैठक में शामिल महिला मंगल दल की सरोजनी देवी, सीमा देवी और लक्ष्मी देवी आदि ने कहा कि युवाओं के भविष्य को बचाने के लिए अब किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। प्रधान स्नेहा देवी ने कहा कि यह निर्णय समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed