फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Lieutenant Colonel Mohan Singh Bartwal is happy to receive the Army Medal

Rudraprayag News: लेफ्टिनेंट कर्नल मोहन सिंह बर्तवाल को सेना मेडल मिलने पर खुशी

Mon, 12 Jan 2026 04:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 12 Jan 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
Lieutenant Colonel Mohan Singh Bartwal is happy to receive the Army Medal
गुप्तकाशी। जनपद के सीमांत ग्राम त्रियुगीनारायण निवासी राजपूत रेजिमेंट चतुर्थ बटालियन में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल मोहन सिंह बर्तवाल को सेना मेडल मिलने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लेफ्टिनेंट कर्नल मोहन सिंह बर्तवाल को ऑपरेशन सिंदूर में अदम्य शौर्य पराक्रम दिखाने पर यह मेडल दिया गया है। विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण है और उनकी कहानी, सेना में जाने वाले हमारे युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। ग्रामीण महेंद्र सेमवाल बताते हैं कि मोहन सिंह गांव के युवाओं के लिए आदर्श हैं। उनका परिवार हमेशा देशसेवा के लिए तत्पर रहा है। उनके पिता कैप्टन शिवलाल बर्तवाल भी सेना से सेवानिवृत हुए हैं। वहीं जिला पंचायत सदस्य अमित मैखंडी, महिला मोर्चा भाजपा जिला अध्यक्ष सुमन जमलोकी, किरण शुक्ला आदि ने उनकी इस उपलब्धि को गौरवपूर्ण बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed