फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Library will be opened in 50 schools of CII district

सीआईआई जनपद के 50 स्कूलों में खोलेगा पुस्तकालय

Sat, 30 Nov 2019 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Library will be opened in 50 schools of CII district
डॉक्टर्स फॉर यू संस्था की ओर से सीआईआई फाउंडेशन जनपद के 50 प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल में पुस्तकालय की स्थापना करेगा। इसके तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय नगरासू गांधीनगर में पुस्तकें वितरित की गई। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को स्वच्छता व स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विद्यालय में संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला शिक्षाधिकारी बेसिक डा. विद्याशंकर चतुर्वेदी ने कहा कि मानव जीवन में पुस्तकों का विशेष महत्व है। बिना पुस्तकों के ज्ञान की कल्पना नहीं की जा सकती है। आदिकाल में रचित वेद, पुराण और साहित्यिक ग्रंथ इसका प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि पुस्तकों के निरंतर अध्ययन से जहां ज्ञान में वृद्धि होती है। वहीं व्यक्ति में सकारात्मक विचार पैदा होते हैं। इस मौके पर सीआईआई के सुशील प्रसाद और डॉक्टर्स फॉर यू के कार्यक्रम निदेशक ओमेन व हाशिम ने बताया कि जनपद के 50 स्कूलों में पुस्तकालय के लिए पाठ्यक्रम समेत धार्मिक, शोधपरक व साहित्यिक पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रधानाध्यापिका निर्मला नेगी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रबल सिंह समेत छात्र-छात्राएं व अभिभावक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed