फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Leopard caught in a cage some distance away from Dewal village, sent to Chidiyapur Rescue Center

Rudraprayag News: देवल गांव से कुछ दूर पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर भेजा

Wed, 12 Mar 2025 07:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 12 Mar 2025 07:29 PM IST
विज्ञापन
Leopard caught in a cage some distance away from Dewal village, sent to Chidiyapur Rescue Center
महिला को मारने वाला गुलदार ये है या नहीं पता चलेगा रिपोर्ट आने के बाद
विज्ञापन

क्षेत्रीय जनता ने ली राहत की सांस
जखोली। देवल गांव से लगभग चार सौ मीटर दूर लम्वाड़ गांव के समीप गुलदार पिंजरे में कैद हुआ। वन विभाग की ओर से गुलदार को चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है। अधिकारियों की माने तो पैरों के निशान और ट्रैप कैमराें से मिले चित्रों के हिसाब से यह वही आदमखोर गुलदार हो सकता है जिसने देवल गांव में 65 वर्षीय महिला को मारा था। मगर यह स्पष्ट तौर पर रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जा सकता है।

बुधवार तड़के 4.30 बजे लम्वाड़ गांव के समीप एक गुलदार पिंजरे में कैद हुआ। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद पिंजरा तत्काल रेंज कार्यालय लाया गया। गुलदार को डीएफओ कार्यालय रुद्रप्रयाग लाने के बाद चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है। एसीएफ दिवाकर पंत ने बताया कि पैर के निशान और ट्रैप कैमरों से मिले चित्रों के हिसाब से लग रहा है कि यह वही गुलदार है जिसने 25 फरवरी को देवल गांव में महिला को मारा था। चिड़ियापुर में वेटनरी ऑफिसर की रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा। उन्होंने बताया कि देवल गांव में घटना के बाद से गुलदार को पकड़ने के लिए विभागीय स्तर पर 32 सदस्यीय टीम तैनात की गई थी। साथ ही वन्य जीव विशेषज्ञ भी लगातार मार्गदर्शन कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 25 ट्रैप कैमरों की मदद से गुलदार की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी। इधर, गुलदार के पिंजरे में फंसने के बाद से क्षेत्रीय जनता ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed