{"_id":"58e5220a4f1c1bf5465b6f77","slug":"ladies-did-a-half-hour-highway-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने डेढ़ घंटे किया हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने डेढ़ घंटे किया हाईवे जाम
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Wed, 05 Apr 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
शराब के ठेके को लेकर अगस्त्यमुनि के बेडूबगड़ में रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईव पर जाम लगाती महिलाएं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब का ठेका बेडूबगड़ में शिफ्ट किए जाने के विरोध में सौड़ी, अमोठा व बेडूबगड़ की महिलाओं ने रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर करीब डेढ़ घंटे जाम लगाया। तेज बारिश में ही महिलाएं शासन, प्रशासन और आबकारी विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाईवे पर बैठ गई। स्थिति पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंचे तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला के समझाने और आश्वासन देने के बाद महिलाओं ने जाम खोला।
विज्ञापन
विजयनगर में संचालित शराब की दुकान के बेडूबगड़ में शिफ्टिंग के विरोध में महिला को बुधवार को गुस्सा फूटा। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि सरकार रोजगार और सुविधाएं देने के बजाय बाजार व गांवों में शराब के ठेके खोल रही है। दोपहर करीब 1.30 बजे बेडूबगड़ में ठेका खोले जाने की सूचना मिलते ही, महिला मंगल दल अध्यक्ष सीमा मेहता, राधा देवी, सादरी देवी के नेतृत्व में सौड़ी, अमोठा व बेडूबगड़ की 40 से अधिक महिलाएं मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
नारेबाजी करते हुए वे हाईवे पर बैठ गई। इसके बाद अगस्त्यमुनि के थाना प्रभारी नीरज कुमार मयफोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी। इस दौरान राजमार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन
करीब 2.15 बजे मौके पर पहुंचे रुद्रप्रयाग तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला ने महिलाओं से वार्ता कर कहा, कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत ही शराब की दुकानों को स्थानांतरित किया जा रहा है। उन्होंने लिखित में आश्वासन दिया कि बेडूबगड़ व निकट आबादी क्षेत्र में शराब की दुकान नहीं खोली जाएगी। इसके बाद महिलाओं ने हाईवे पर जाम खोला।