फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Komal And Divya Won

योग में कोमल और दिव्या ने मारी बाजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Komal And Divya Won
रुद्रपुर के यूएस कार्निवाल में योग का प्रदर्शन करती प्रतिभागी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। यूएस कार्निवाल के तहत शुक्रवार को गांधी पार्क में जिलेभर से चयनित स्कूली बच्चों की योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिले से चुने गए जूनियर वर्ग के 21 और सीनियर वर्ग के 20 बच्चों ने योग में अपनी प्रतिभा दिखाई। उन्होंने विभिन्न प्रकार के आसनों का प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग से कोमल चौधरी प्रथम, सिमरजीत कौर व चारु चंद्रा द्वितीय और तनिष्का सगवार व वंश कुमार सिंह तृतीय रहे। इसी तरह सीनियर वर्ग में दिव्या शर्मा प्रथम, आयुषी सकलानी द्वितीय और हीरा लाल कुमार, प्रियांशु खाती व विशाल सिंह राणा संयुक्त रूप से तृतीय रहे। निर्णायक मंडल में डॉ. नवीन भट्ट और हेमंत जोशी शामिल थे।
विज्ञापन

यूएस कार्निवाल में आज
सुबह 11 बजे हरिपुरा बौर जलाशय में वाटर स्पोर्ट्स, शाम चार बजे गांधी पार्क में कॅरिअर काउंसलिंग, रेडिसन ब्लू में इनवेस्टर समिट, शाम सात बजे गांधी पार्क में गढ़वाल का लोकनृत्य और मेगा स्टार नाइट का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed