फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Kheem Singh Detained By ATS

माओवादी खीम सिंह से पूछताछ की रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय भेजने की तैयारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Kheem Singh Detained  By ATS
रुद्रपुर। यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए 50 हजार रुपये के ईनामी खीम सिंह बोरा से पांच दिन की पूछताछ के बाद लखनऊ से वापस लौटी खुफिया एजेंसियां पूछताछ की रिपोर्ट तैयार कर उसे पुलिस मुख्यालय भेजने की तैयारी में जुटी है। जल्द ही पुलिस महानिदेशक अशोक कुुमार भी इस संबंध में पूछताछ में शामिल खुफिया एजेंसियों की बैठक ले सकते हैं।
विज्ञापन

17 जुलाई को बरेली यूपी से गिरफ्तार किए गए माओवादी खीम सिंह बोरा को यूपी एटीएस द्वारा 20 जुलाई से पांच दिन की रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान पांच दिन तक एटीएस मुख्यालय लखनऊ में यूपी एटीएस, एसओटीएफ, एलआईयू और इंटेलिजेंस के साथ ही आंध्रा प्रदेश पुलिस ने भी बोरा से पूछताछ की थी। बुुधवार को पांच दिन की रिमांड समाप्त होने पर बृहस्पतिवार को लखनऊ से वापस लौटी एसओटीएफ और एलआईयू की टीम अब पूछताछ की विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार कर उसे पुलिस मुख्यालय देहरादून भेजने की तैयारी कर रही है। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह को भी पूछताछ की एक रिपोर्ट एजेंसियों द्वारा सौंपी जाएगी। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार भी जल्द पूछताछ में शामिल खुफिया एजेंसिंयों की बैठक ले सकते हैं। इसके साथ ही बोरा से पूछताछ के बाद मिली जानकारी के आधार पर खुफिया एजेंसियों ने फरार चल रहे पांच हजार के ईनामी माओवादी भाष्कर पांडे की धरपकड़ के लिए यूएसनगर, नैनीताल और अल्मोड़ा जिले में उसकी सुरागकशी शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed