फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Kedarnath Yatra priority, passengers will not face any problem

केदारनाथ यात्रा प्राथमिकता, यात्रियों को नहीं होगी दिक्कत

Mon, 25 Apr 2022 05:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 05:24 PM IST
विज्ञापन
Kedarnath Yatra priority, passengers will not face any problem
नवनियुक्त जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने केदारनाथ यात्रा को अपनी विशेष प्राथमिकता बताते हुए कहा कि यात्रियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, वह स्वयं यात्रा मार्ग का निरीक्षण करेंगे। यात्रियों के दबाव को केदारनाथ धाम में कैसे कम किया जाए, इसके लिए संतुलित कार्ययोजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकार वार्ता में जिलाधिकारी ने केदारनाथ यात्रा के लिए सिरोहबगड़ से नगरासू और रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक हाईवे को चाक-चौबंद किया जाएगा। दोनों राजमार्ग पर जहां-जहां डेंजर जोन और संभावित जाम स्थल चिह्नित हैं, उन पर विशेष नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा कराया जाएगा। जिले में ऑलवेदर रोड परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना सहित अन्य विकास कार्यों को पारदर्शिता के साथ गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत पहचान के बजाय हमें जनपद की पहचान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके बाद जिलाधिकारी केदारनाथ के लिए रवाना हो गए। मंगलवार को वे धाम में सीएम पुष्कर सिंह धामी की अगवानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed