{"_id":"581777e94f1c1bab31435a9e","slug":"kedarnath-will-close-down-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होंगे केदारनाथ के कपाट बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होंगे केदारनाथ के कपाट बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Mon, 31 Oct 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भैया दूज पर मंगलवार को प्रात: 8.30 बजे धार्मिक अनुष्ठान के साथ केदारनाथ के कपाट शीतकाल के छह माह के लिए बंद किए जाएंगे। बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली अपने पहले पड़ाव पर रामपुर पहुंचेगी। 3 नवंबर को डोली शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचेंगी, जहां बाबा केदार छह माह के लिए विराजमान होंगे। शीतकाल में श्रद्धालु यहां बाबा के दर्शन व पूजा करेंगे।
विज्ञापन
केदारनाथ मंदिर में प्रात: 6.30 बजे से विशेष पूजा-अर्चना शुरू होगी। मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग बाबा केदार की महाभिषेक पूजा के साथ अन्य पूजाएं संपादित करेंगे। प्रात: 7.30 बजे बाबा के स्वयंभू ज्योर्तिलिंग को समाधि रूप देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
मंदिर के गर्भगृह में विशेष भष्म एवं समाधि पूजा के साथ लिंग को भष्म से ढक दिया जाएगा। अन्य औपचारिकताओं को पूरा कर बाबा केदार की पंचमुखी मूर्ति को गर्भगृह से चल विग्रह उत्सह डोली में विराजमान कर मंदिर परिसर में लाया जाएगा। बीकेटीसी के पदाधिकारियों, केदारनाथ के रावल, मुख्य पुजारी, प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में मंदिर के कपाट बंद सील कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके उपरांत बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली मंदिर परिक्रमा कर अपने शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करेगी। लिनचोली, रामबाड़ा, भीमबली होते हुए गौरीकुंड के रास्ते डोली पहले पड़ाव पर रामपुर पहुंचेगी। कपाट बंद होने को लेकर मंदिर को पांच कुंतल गेंदा व अन्य प्रजाति के फूलों से सजाया गया है।