फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Kedarnath was delivered a month's ration

एक माह का राशन पहुंचाया गया केदारनाथ

Wed, 04 May 2016 08:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग Updated Wed, 04 May 2016 08:42 PM IST
विज्ञापन
नौ मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा में पैदल पड़ाव व धाम में खाने की व्यवस्था को लेकर गढ़वाल मंडल विकास निगम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। निगम ने एक माह का राशन व अन्य जरूरी सामग्री धाम पहुंचा दी है। अन्य पड़ावों पर व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं से लेकर ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों की खाने की व्यवस्था का जिम्मा गढ़वाल मंडल विकास निगम को मिला है। बिना अनुदान के इस व्यवस्था के तहत जीएमवीएन ने केदारनाथ व लिनचोली में नाश्ते की दर 70 रुपये प्रति प्लेट और दिन और रात के खाने की दर 130 रुपये प्रति प्लेट तय की है। भीमबली और जंगलचट्टी में नाश्ता 60 और खाना 120 रुपये प्रति प्लेट के हिसाब से मिलेगा।
विज्ञापन


निगम ने केदारनाथ में एक माह का राशन, रसोई गैस सिलेंडर, केरोसीन व अन्य खाद्य सामग्री पहुंचा दी है। अन्य स्थानों पर अगले तीन दिन में पूरी सामग्री पहुंच जाएगी। गढ़वाल मंडल की ओर से पहले चरण में अपनी सभी कैंटीनों में व्यवस्था के लिए 150 कर्मचारी तैनात किए जा रहे हैं। कर्मचारियों की तैनाती पूरे यात्राकाल में चरणबद्ध तरीके से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी जेब से खर्च करना होगा
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ व पड़ावों पर यात्रा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को चाय, नाश्ता व खाना भले ही जीएमवीएन की कैंटीन में मिलेगा, लेकिन इसकी कीमत उन्हें अपनी जेब से वहन करनी पड़ेगी।


इस बार शासन ने व्यवस्थाओ ंके लिए कोई अनुदान नहीं दिया है। ऐसे में नाश्ता व खाने की दरें निर्धारित की गई है। एमआई-26 हेलीपैड पर ही अधिकाधिक श्रद्धालुओं के लिए खाने व नाश्ते की सुविधा उपलब्ध की जाएगी। - डीपीएस नेगी, आरएम गढ़वाल मंडल विकास निगम, उत्तराखंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed