{"_id":"57890a724f1c1bb17b13de0b","slug":"kedarnath-token-will-now-see-through","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ में टोकन के माध्यम से होंगे अब दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ में टोकन के माध्यम से होंगे अब दर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Fri, 15 Jul 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
केदारनाथ धाम
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धालुओं को अब बाबा केदार के दर्शनों के लिए लाइन में खड़े होकर घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जिला प्रशासन ने क्यू मैनेजमेंट के तहत टोकन सिस्टम शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
केदारनाथ में बाबा केदार के दर्शनों के लिए प्रशासन श्रद्धालुओं को टोकन जारी करेगा। अंग्रेजी के ए से जे अक्षर तक 10 अलग-अलग रंगों के टोकन श्रद्धालुओं को दिए जाएंगे। ए सीरीज के टोकन में 50 नंबर तक अंकित होगे।
विज्ञापन
अन्य टोकनों में भी 50-50 नंबर होंगे। इस व्यवस्था के तहत तीन स्थानों पर बायोमैट्रिक पंजीकरण केंद्र, वैलीब्रिज और मंदिर में एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। इनमें श्रद्धालुओं को दिए गए टोकन नंबर और दर्शन करने का समय जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
डीएम डा. राघव लंगर का कहना है कि केदारनाथ में श्रद्धालुओं की भीड़ को कम करने और यात्रा संचालन को व्यवस्थित करने के लिए क्यू मैनेजमेंट के तहत टोकन सिस्टम लागू करने का निर्णय लिया गया है। इस सुविधा से श्रद्धालुओं को कतार में घंटों खड़ा नहीं होना पड़ेगा।