Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Kedarnath temple closing date 11 November 18.95 lakh devotees visit shrine uttarakhand news

केदारनाथ: जयकारों से गूंज रहा धाम, अब तक 18.95 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 11 नवंबर को बंद होंगे कपाट

Thu, 05 Nov 2026 03:22 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Renu Saklani Updated Thu, 05 Nov 2026 03:22 PM IST
सार

बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह कपाट बंद होने की तारीख नजदीक आने के बावजूद बना हुआ है। साफ मौसम के बीच बर्फ से ढकी चोटियां और धाम का आध्यात्मिक वातावरण भक्तों को आकर्षित कर रहा है।

विज्ञापन
Kedarnath temple closing date 11 November 18.95 lakh devotees visit shrine uttarakhand news
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केदारनाथ धाम में वर्ष 2026 की यात्रा अपने निर्धारित पड़ाव की ओर बढ़ रही है। धाम के कपाट आगामी 11 नवंबर 2026 को शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। अब तक कुल 18,95,701 श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। इन दिनों धाम में मौसम साफ रहने से श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए अनुकूल परिस्थितियां मिल रही हैं। देश के विभिन्न राज्यों से भक्तों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं के बीच बर्फ से ढकी चोटियां, मनोरम वादियां और मंदिर परिसर का आध्यात्मिक वातावरण श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। बाबा के जयकारों से पूरा धाम शिवमय बना हुआ है।

विज्ञापन

बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालु अपनी सुविधानुसार पैदल मार्ग, घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी और हेलीकॉप्टर सेवाओं के माध्यम से धाम पहुंच रहे हैं। यात्रा मार्ग पर आवाजाही सुचारू बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस यात्रा मार्ग से लेकर धाम तक सतर्क है। भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं को आवश्यक सहयोग देने के लिए पुलिस बल लगातार मुस्तैदी से काम कर रहा है। जिला प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर यात्रा व्यवस्थाएं संचालित की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदलते मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील

केदारनाथ धाम में तापमान लगातार गिर रहा है और बर्फबारी की संभावना को देखते हुए श्रद्धालुओं से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को पर्याप्त गर्म कपड़े, जरूरी दवाइयां और अन्य आवश्यक सामग्री साथ रखने की सलाह दी गई है।



ये भी पढे़ं...उत्तराखंड:  राज्य कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी

धाम के लिए रवाना होने से पहले मौसम की जानकारी अवश्य लें। अपनी शारीरिक क्षमता और मौसम की परिस्थितियों के अनुरूप ही यात्रा करें। पैदल मार्ग पर सतर्कता बरतें और पुलिस एवं प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। रुद्रप्रयाग पुलिस ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सहयोग और सुगम यात्रा के लिए पुलिस पूरी तत्परता से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed