{"_id":"579b8de94f1c1bf12221e09a","slug":"kedarnath-s-damaged-foot-way-the-journey-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ का पैदल रास्ता क्षतिग्रस्त, यात्रा रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ का पैदल रास्ता क्षतिग्रस्त, यात्रा रोकी
ब्यूरो अमर उजाला रुद्रप्रयाग
Updated Fri, 29 Jul 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीकुुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा में रास्ता क्षतिग्रस्त होने से यात्रा रोक दी गई है। पुलिस व प्रशासन धाम जा रहे 500 यात्रियों को जंगलचट्टी से वापस गौरीकुंड लाए। भीमबली, लिनचोली और केदारनाथ में भी यात्रियों को रोक दिया गया है।
तेज बारिश से सुबह 11 बजे पैदल मार्ग जंगलचट्टी के समीप चीरबास में भारी भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गया था। पहाड़ी से गिरते पत्थर के चलते पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने पैदल आवाजाही रोक दी। इस दौरान रास्ते के दोनों तरफ फंसे यात्रियों करीब 500 यात्रियों को जंगलचट्टी में एकत्रित होने को कहा गया।
दोपहर ढाई बजे बाद चीरबासा में भूस्खलन प्रभावित स्थान पर लोनिवि के मजदूरों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद पगडंडी बनाई गई। इसके बाद जंगलचट्टी में रोके गए सभी 500 यात्रियों को सकुशल गौरीकुंड पहुंचाया गया। जबकि केदारनाथ में 400, लिनचोली में 250 और भीमबली में 35 यात्रियों को रोका गया है। पैदल मार्ग क्षेत्र में रुक-रुककर बारिश हो रही है। खराब मौसम के कारण पैदल मार्ग कई स्थानों पर बेहद संवेदनशील बना हुआ है।
विज्ञापन
610 यात्रियों ने किए दर्शन
रुद्रप्रयाग। शुक्रवार को केदारनाथ में 610 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। दर्शन करने वालों में अधिकांश यात्री बृहस्पतिवार रात्रि को धाम पहुंचने वाले थे। कपाट खुलने के बाद से धाम में 257661 यात्री पहुंच चुके हैं। केदारनाथ में सूरज और बादलों की लुकाुछिपी के बीच दिन में कई बार हल्की बारिश भी हुई। दोपहर बाद से यहां कोहरा छाया है।