फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Kedarnath: Rs 46 challan issued on single use plastic

केदारनाथ : सिंगल यूज प्लास्टिक पर 46 का हो चुका चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 04:56 PM IST
विज्ञापन
Kedarnath: Rs 46 challan issued on single use plastic
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नगर पंचायत निरंतर कार्रवाई कर रही है। कपाट खुलने के बाद से धाम में अभी तक 46 व्यवसायियों का चालान कर 20 हजार 200 रुपये अर्थदंड वसूला जा चुका है। साथ ही यहां पांच टन से अधिक कूड़ा-कचरा एकत्रित किया जा चुका है। इसमें दो टन से अधिक प्लास्टिक कूड़ा शामिल है।
10 मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में अभी तक 11 लाख 35 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा बढ़ने से यहां कूड़ा-कचरा भी बढ़ रहा है, जिसकी साफ-सफाई के लिए सुलभ इंटरनेशल व नगर पंचायत काम कर रहे हैं। नगर पंचायत केदारनाथ के सफाई कर्मचारी मंदिर से लेकर हेलिपैड क्षेत्र तक प्रतिदिन सफाई कर कूड़ा एकत्रित कर रहे हैं। साथ ही मंदाकिनी व सरस्वती नदी के किनारों से भी कूड़ा एकत्रित कर उसे डंप कर सोनप्रयाग भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ केदारपुरी में गंदगी फैलाने व सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी चंद्रशेखर चौधरी ने बताया कि यात्रा के शुरू होने के बाद से अभी तक गंदगी फैलाने व सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले 46 व्यवसायियों का चालान कर 20200 रुपये अर्थदंड वसूला जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन





स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरू
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में स्वच्छता ही सेवा अभियान के शुभारंभ पर स्वच्छता शपथ एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस मौके पर तहसीलदार प्रणव कुमार पांडेय, सेक्टर मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह नेगी, विनोद रावत, उमेश कुमार पोस्ती, अंकित सेमवाल, टीपी त्रिवेदी, पंकज शुक्ला सहित एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कर्मचारी और अन्य मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed