{"_id":"56ffe1d34f1c1bd875f00105","slug":"kedarnath-parked-at-highway-expansion","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ हाईवे के विस्तार की कवायद शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ हाईवे के विस्तार की कवायद शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Sat, 02 Apr 2016 08:44 PM IST
विज्ञापन
केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तार के लिए लोनिवि राजमार्ग निर्माण इकाई ने कवायद शुरू कर दी है। रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग तक इन दिनों से इकाई हाईवे के दोनों तरफ अतिक्रमण चिह्नित कर रही थी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बरसात के बाद अतिक्रमण ध्वस्त कर चौड़ीकरण कार्य शुरू किया जाएगा।
रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग तक केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग 12 मीटर चौड़ा होगा। लोनिवि एनएच इकाई ने इसके लिए काम शुरू कर दिया है। प्रथम चरण में रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग तक केदारनाथ एनएच के दोनों छोरों पर इस दायरे में आ रहे भवनों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों का चिह्नीकरण किया जा रहा है। द्वितीय चरण में अतिक्रमण में आने वाले भवन स्वामियों व व्यापारियों से आपत्ति मांगी जाएगी।
आपत्तियों के निराकरण के बाद प्रभावितों को मानक के अनुसार मुआवजा वितरित किया जाएगा। उसके बाद चौड़ीकरण कार्य शुरू किया जाएगा।
लोनिवि एनएच इकाई के ईई प्रवीन कुमार ने बताया कि विभाग स्तर से अभी रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग तक अतिक्रमण चिह्नित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग तक केदारनाथ एनएच को 12 मीटर चौड़ा किया जाएगा। जिससे वाहनों की आवाजाही में सुगमता हो सके।
विज्ञापन
जाम की समस्या से मिलेगी निजात
रुद्रप्रयाग। चौड़ीकरण से केदारनाथ एनएच पर जाम की स्थिति से काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। सड़क संकरी होने से रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, चंद्रापुरी, भीरी आदि स्थानों पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क चौड़ी होने से जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।