फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   kedarnath house

निम ने चार भवनों का निर्माण कार्य किया शुरू

Tue, 03 Nov 2015 09:36 PM IST
रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयाग Updated Tue, 03 Nov 2015 09:36 PM IST
विज्ञापन

केदारनाथ में तीर्थ पुरोहितों के लिए मकान बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार 113 तीर्थ पुरोहितों को मकान बनाकर देगी। कार्यदायी संस्था नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की ओर से धाम में तैयार ब्लाक, रेत, बजरी से मकानों का निर्माण किया जा रहा है।

आपदा के बाद से पुनर्निर्माण के दौर से गुजर रहे केदारनाथ धाम में दूसरे चरण के कार्य जोरों पर हो रहे हैं। मंदाकिनी व सरस्वती पर स्नान घाट के अलावा मंदिर के पीछे सुरक्षा दीवारों का कार्य दूसरे चरण में प्रवेश कर चुका है। वहीं निम ने मंदिर से करीब सौ मीटर पहले अलग-अलग चयनित स्थानों पर तीर्थ पुरोहितों की पूर्व के मकान व नाप जमीन के हिसाब से मकानों का निर्माण कर रही है। चार मकानों का निर्माण कार्य दो से तीन फीट तक हो गया है। निम ने बताया कि कई मकान दो से तीन मंजिला भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


16/17 जून 2013 की आपदा में केदारनाथ में डेढ़ सौ से अधिक मकान सैलाब में बह गए थे। जबकि दो सौ के करीब जर्जर हो गए थे। इनमें तीर्थ पुरोहितों के अलावा 46 सरकारी भवन भी थे। विशेषज्ञों ने स्थलीय सर्वे के बाद सभी जर्जर मकानों को तोड़ने की राय दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य कर रहे निम ने सभी 46 सरकारी जर्जर भवनों को बीते वर्ष ही तोड़ दिया था। जबकि तीर्थ पुरोहितों को सरकार धाम में उनकी भूमि व मकान के हिसाब से ही भवन बनाकर दे रही है। केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों को सरकार मुआवजा भी बांट चुकी है।


पुनर्निर्माण के दूसरे चरण में केदारनाथ में 113 तीर्थ पुरोहितों के लिए भवनों का निर्माण होना है। तीर्थ पुरोहित के पास जितनी भूमि थी या जितना बड़ा/कमरे का मकान था, उसी के आधार पर भवन बनाए जा रहे हैं। अन्य 33 तीर्थ पुरोहितों ने भी अपनी सहमति दी है।
- डा. राघव लंगर, डीएम रुद्रप्रयाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed