फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Kedarnath Helicopter Crash Pilot Chauhan mother Vijayalakshmi Chauhan passes away

केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसा: बेटे की मौत के बाद दिल का दौरा पड़ने से मां का निधन; दो हफ्तों में दूसरी त्रासदी

Sun, 29 Jun 2025 10:43 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रप्रयाग
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रप्रयाग Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 29 Jun 2025 10:43 PM IST
सार

परिजनों ने बताया, शनिवार सुबह विजयलक्ष्मी अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत करने लगीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार को विजयलक्ष्मी की अंतिम यात्रा उनके पैतृक घाट पर किया गया।

विज्ञापन
Kedarnath Helicopter Crash Pilot Chauhan mother Vijayalakshmi Chauhan passes away
पायलट राजवीर सिंह चौहान की मां का निधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे में जान गंवाने वाले पायलट लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) राजवीर सिंह चौहान की मां विजयलक्ष्मी चौहान (58) का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बेटे की असामयिक मृत्यु का गहरा सदमा वह सहन नहीं कर पाईं। परिवार में दो हफ्तों से भी कम समय में दूसरी बड़ी त्रासदी ने सबको तोड़ कर रख दिया।

विज्ञापन

परिजनों ने बताया, शनिवार सुबह विजयलक्ष्मी अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत करने लगीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार को विजयलक्ष्मी की अंतिम यात्रा उनके पैतृक घाट पर किया गया। बड़े बेटे चंद्रवीर सिंह चौहान ने बताया, भाई राजवीर की मौत के बाद से मां मानसिक रूप से बेहद टूट गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह दिन-रात राजवीर को याद कर रोया करती थीं। गौरतलब है कि 15 जून को आर्यन हेली एविएशन का हेलिकॉप्टर केदारनाथ से गुप्तकाशी लौटते वक्त गौरी माई खर्क के पास क्रैश हो गया था। इस हादसे में पायलट राजवीर सिंह चौहान सहित सभी सात लोगों की मौत हो गई थी। शवों की पहचान भी कठिनाई से, अंगूठी, चेन व कंगन के जरिये की गई थी।

विज्ञापन

राजवीर के सम्मान में होना था कार्यक्रम
सर्व समाज की ओर से रविवार को लेफ्टिनेंट कर्नल (से.नि.) राजवीर सिंह चौहान के सम्मान में मां भारती के वीर सपूत कार्यक्रम का आयोजन होना था। जिसमें नंदी बाबा मंदिर चौक और सड़क का नाम के नाम पर रखे जाने की घोषणा, सामूहिक तिरंगा यात्रा, हनुमान चालीसा पाठ और श्रद्धांजलि सभा प्रस्तावित थी। लेकिन यह कार्यक्रम शोक सभा में बदल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed