फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Kedarnath held the hottest day of the month on Thursday.

केदारनाथ में बृहस्पतिवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन

Thu, 23 Mar 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Thu, 23 Mar 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
Kedarnath held the hottest day of the month on Thursday.
kedarnath temple

केदारनाथ धाम में बृहस्पतिवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। यहां दिन में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धाम में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री रहा।

विज्ञापन


सुबह से आसमान साफ रहा। प्रात:छह बजे पारा शून्य पर था, लेकिन दिन चढ़ने के साथ तेज धूप के चलते पारा भी छलांग मारते हुए दोपहर 12.45 बजे 24 डिग्री पर जा पहुंचा। फिर दोपहर 1.12 बजे आसमान में हल्के बादल छाने से तापमान 1.30 बजे तक 17 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। इससे पूर्व बुधवार की रात को भी तापमान सामान्य पर बना रहा। यह पहला मौका था जब पिछले पांच माह में रात को तापमान माइनस में नहीं पहुंचा। पिछले चार दिन से धाम में मौसम सुहावना बना हुआ है और बर्फीली हवा का असर भी कम है।
विज्ञापन


भले ही अब भी मंदिर परिसर से हेलीपैड क्षेत्र तक तीन से सवा तीन फीट बर्फ मौजूद है। कुछ स्थानों पर छह से आठ फीट भी बर्फ जमा है। केदारनाथ में मौजूद निम के प्रभारी कैप्टन एसएस बिष्ट ने बताया कि मौसम में तेजी से बदल रहा है। सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक धूप में खड़ा होना मुश्किल हो रहा है। तेज धूप से बर्फ भी तेजी से पिघल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी
जोशीमठ (ब्यूरो)।
बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, गौरसों बुग्याल, रामणी टॉप सहित जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई है। जिले में कई दिनों से मौसम सामान्य बना हुआ था, लेकिन बृहस्पतिवार को दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश हुई। बारिश और बर्फबारी होने से जिले में ठंड दोबारा लौट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed