फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Kedarnath door close will today.

आज होंगे केदारनाथ के कपाट बंद

Mon, 31 Oct 2016 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रप्रयाग
अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रप्रयाग Updated Mon, 31 Oct 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
Kedarnath door close will today.
केदारनाथ

भैया दूज पर मंगलवार को प्रात: 8.30 बजे धार्मिक अनुष्ठान के साथ केदारनाथ के कपाट शीतकाल के छह माह के लिए बंद किए जाएंगे। बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली अपने पहले पड़ाव पर रामपुर पहुंचेगी। 3 नवंबर को डोली शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचेंगी, जहां बाबा केदार छह माह के लिए विराजमान होंगे। शीतकाल में श्रद्धालु यहां बाबा के दर्शन व पूजा करेंगे।

विज्ञापन


केदारनाथ मंदिर में प्रात: 6.30 बजे से विशेष पूजा-अर्चना शुरू होगी। मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग बाबा केदार की महाभिषेक पूजा के साथ अन्य पूजाएं संपादित करेंगे। प्रात: 7.30 बजे बाबा के स्वयंभू ज्योर्तिलिंग को समाधि रूप देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मंदिर के गर्भगृह में विशेष भष्म एवं समाधि पूजा के साथ लिंग को भष्म से ढक दिया जाएगा। अन्य औपचारिकताओं को पूरा कर बाबा केदार की पंचमुखी मूर्ति को गर्भगृह से चल विग्रह उत्सह डोली में विराजमान कर मंदिर परिसर में लाया जाएगा।
विज्ञापन


बीकेटीसी के पदाधिकारियों, केदारनाथ के रावल, मुख्य पुजारी, प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में मंदिर के कपाट बंद सील कर दिए जाएंगे। इसके उपरांत बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली मंदिर परिक्रमा कर अपने शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करेगी। लिनचोली, रामबाड़ा, भीमबली होते हुए गौरीकुंड के रास्ते डोली पहले पड़ाव पर रामपुर पहुंचेगी। कपाट बंद होने को लेकर मंदिर को पांच कुंतल गेंदा व अन्य प्रजाति के फूलों से सजाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed