फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Kedarnath Dham God will today depart

भगवान केदारनाथ आज होंगे धाम को रवाना

Wed, 04 May 2016 08:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊख्ाीमठ
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊख्ाीमठ Updated Wed, 04 May 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
ऊखीमठ। भगवान केदारनाथ बृहस्पतिवार को ग्रीष्मकाल के लिए केदारधाम रवाना होंगे। इससे पहले यहां ओंकारेश्वर मंदिर में बुधवार देर शाम भगवान केदारनाथ के क्षेत्रपाल भैरवनाथ की पूजा-अर्चना की गई।

पांच मई को भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में मुख्य पुजारी व वेदपाठियों की ओर से पूजा-अर्चना की जाएगी। इस मौके पर पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली का श्रृंगार कर बाबा को विराजमान किया जाएगा। उत्सव डोली गर्भगृह से बाहर सभामंडप में विराजमान  होगी, जहां भक्त भगवान भोले बाबा के दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद सुबह आठ बजे बाबा केदार की डोली धाम के लिए प्रस्थान कर रात्रि विश्राम के लिए पहले पड़ाव विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी।
विज्ञापन


बाबा केदार की डोली 6 मई को फाटा, 7 मई को गौरीकुुंड और 8 मई देर शाम धाम पहुंचेगी। 9 मई को विधि-विधान के साथ भगवान केदारनाथ के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।  बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के कार्यकारी अधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि तीर्थ पुरोहितों की मौजूदगी में भैरवनाथ की पूजा- अर्चना शुरू हो गई है। केदारनाथ यात्रा को लेकर मंदिर समिति की ओर से तैयारियां पूरी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed