{"_id":"e7f6e8e11642161766a6aad844cc77c6","slug":"kartik-swami-temple-is-rich-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा संपन्न होगा कार्तिक स्वामी मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा संपन्न होगा कार्तिक स्वामी मंदिर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग
Updated Fri, 12 Feb 2016 08:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में क्रौंच पर्वत पर स्थित भगवान कार्तिक स्वामी मंदिर में सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। श्रद्धालु ढाई किमी की खड़ी चढ़ाई चढ़ कर मंदिर तक पहुंचते हैं, लेकिन मार्ग पर कोई सुविधा नहीं होने से श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ती है। समस्या को देखते हुए ग्रामीण लंबे समय से कार्तिक स्वामी को सुविधा संपन्न बनाने की मांग कर रहे थे। अब कार्तिक स्वामी मंदिर के सुंदरीकरण व श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बजट स्वीकृत किया गया है।
जिला पर्यटन अधिकारी पीके गौतम ने बताया कि 3.32 करोड़ मिल गए हैं। इससे कनकचौरी से कार्तिक स्वामी मंदिर पहुंच मार्ग को दुरुस्त किया जाएगा। इसके साथ ही रास्ते में रेन शेल्टर, व्यू प्वाइंट बनाए जाएंगे। साथ ही मंदिर व मंदिर परिसर का सुंदरीकरण व श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए धर्मशाला का भी निर्माण किया जाएगा। कार्तिकेय मंदिर समिति के प्रेस प्रवक्ता लक्ष्मण सिंह नेगी ने कहा कि जल्द ही इस पर काम शुरू होना चाहिए, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सके।