फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Kalimath valley deprived of basic facilities

मूलभूत सुविधाओं से वंचित कालीमठ घाटी

Sat, 22 Jan 2022 06:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 06:00 PM IST
विज्ञापन
Kalimath valley deprived of basic facilities
उत्तराखंड राज्य बनने के बाद चार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं लेकिन कालीमठ घाटी के गांवों में जरूरी विकास भी नहीं हो पाया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंक जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए आज भी ग्रामीण मीलों नाप रहे हैं।
विज्ञापन

ऊखीमठ तहसील के कालीमठ घाटी के 13 गांव राज्य निर्माण के दो दशक के सफर के बाद भी विकास की मूलधारा में शामिल नहीं हो पाए हैं। राज्य सरकारों व जनप्रतिनिधियों से क्षेत्रीय विकास को लेकर आश्वासन तो मिले लेकिन सुविधाएं धरातल पर नहीं उतर पाईं। जून 2013 की आपदा के बाद विस्थापन की सूची में शामिल कबिल्ठा गांव का विस्थापन तो दूर भौगोलिक सर्वेक्षण तक नहीं हो पाया है। चिलौंड, ब्यूखी, स्यायूं, कुरझेठी, जाल तल्ला व मल्ला गांव यातायात सुविधा से वंचित हैं। ग्रामीणों को अपने घरों तक पहुंचने के लिए मीलों का सफर तय करना पड़ रहा है। घाटी के 13 गांवों के ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार तक की सुविधा नहीं हैं। इस कारण उन्हें बुखार की दवा के लिए भी गुप्तकाशी की दौड़ लगानी होती है। कोटमा में वर्षों से हो रही राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा खोलने की मांग होती आ रही है लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत चौमासी के ग्राम प्रधान मुलायम सिंह तिंदोरी, ऊषा सती, सामाजिक कार्यकर्ता ओम प्रकाश भट्ट, संदीप भट्ट, ओपी भट्ट का कहना है कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद भी कालीमठ घाटी को जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। बीते चार विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों ने वोट के लिए जनता से जो वादे किए उनमें एक प्रतिशत भी पूरे नहीं हो पाए। क्षेत्र को जोड़ने वाला गुप्तकाशी-कालीमठ-कोटमा-चौमासी मोटर मार्ग आपदा के बाद से बदहाल है। लोनिवि ने सुधारीकरण के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर दिए हैं लेकिन हल्की बारिश में सड़क बदहाल हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं की पढ़ाई के लिए 10 किमी की दौड़
13 गांवों के नौनिहाल इंटर की पढ़ाई के लिए जीआईसी कोटमा की दौड़ लगा रहे हैं। चौमासी, चिलौंड आदि गांवों के बच्चों को स्कूल आने के लिए 8 किमी एक तरफा दूरी तय करनी पड़ रही है। ब्यूखी, स्यासूं गांव के बच्चे 5 से 7 किमी पैदल चलकर स्कूल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed