{"_id":"58b84dd14f1c1bbb06830a1d","slug":"junior-high-schoolbadhv-both-teacher-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर हाईस्कूल बाड़व के दोनों शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर हाईस्कूल बाड़व के दोनों शिक्षक निलंबित
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Thu, 02 Mar 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी रंजना के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने जूनियर हाईस्कूल बाड़व के दोनों शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। बिना सूचना स्कूल से गायब रहने और प्रोक्सी टीचर रखने सहित अन्य विभागीय नियमों के उल्लंघन का दोषी पाते हुए डीईओ बेसिक ने दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों को उप शिक्षाधिकारी कार्यालय अगस्त्यमुनि संबद्ध कर दिया गया है। मामले की जांच अगस्त्यमुनि ब्लाक के खंड शिक्षाधिकारी केएल रड़वाल व ऊखीमठ ब्लाक के खंड शिक्षाधिकारी केएस राणा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
डीईओ बेसिक डा. विद्याशंकर चतुर्वेदी ने बीते बुधवार को स्कूल भेजी गई जांच टीम की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि जूनियर हाईस्कूल बाड़व में तैनात शिक्षक भरत सिंह नेगी व दिनेश लाल कुमोला की ओर से विभागीय नियमों की अनदेखी की गई है। बिना सूचना के गायब रहने के साथ प्रोक्सी टीचर रखने सहित दोनों शिक्षकों को शासकीय एवं विभागीय नीति व नियमों का उल्लंघन करने, शिक्षक/कर्मचारी नियमावली का उल्लंघन करने, शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 के तहत छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करना व
विज्ञापन
शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन में बाधा डालने का दोषी पाया गया है, जिससे उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। वहीं उप शिक्षाधिकारी नंदा चंद्रा को जूनियर विद्यालय में नियमित पठन-पाठन की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि बीते मंगलवार को जूहा बाड़व में दोनों शिक्षक अनुपस्थित थे और प्रोक्सी टीचर के भरोसे स्कूल का संचालन हो रहा था। यहां बच्चे पढ़ाई के बजाय साफ-सफाई कर रहे थे। मामले के उजागर होने पर जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन