फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   JCB thundered on encroachment in Lalpur

लालपुर में अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
JCB thundered on encroachment in Lalpur
लालपुर। एनएचएआई की अधिग्रहीत भूमि पर मुख्य बाजार में हुए अतिक्रमण को बृहस्पतिवार को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। ध्वस्तीकरण के दौरान कई स्थानों पर अतिक्रमण हटाने आयी टीम और व्यापारियों में नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

एनएचएआई के कर्मचारियों ने महिंद्रा एंड महिंद्रा के सामने से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की। सर्विस लाइन और नाले के आसपास के अलावा गुरुद्वारा मार्ग से लेकर महराया रोड तक दर्जनों दुकानों के सामने हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। कई स्थानों पर दुकान स्वामियों ने एक दो दिन की मोहलत भी मांगी लेकिन टीम ने उनकी एक न सुनी। इसको लेकर व्यापारियों और अधिकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई लेकिन पुलिस टीम ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर उन्हें बार-बार परेशान किया जा रहा है। एनएचएआई के अभियंता निशांत त्रिपाठी ने कहा कि जिन लोगों को भूमि का मुआवजा दिया जा चुका है, उनसे जगह खाली कराई जा रही है। विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी के आदेश पर जगह खाली कराई जा रही है। जल्द ही नाला निर्माण का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed