{"_id":"8ae9d8f852e4785f08bbca0deed7b357","slug":"jcb-had-to-clean-debris-at-their-own-expenses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबा साफ करने को स्वयं के खर्चे पर लगाई जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबा साफ करने को स्वयं के खर्चे पर लगाई जेसीबी
अमर उजाला रुद्रप्रयाग।
Updated Thu, 19 Nov 2015 05:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात से क्षतिग्रस्त हुए मार्ग पर जगह-जगह पर गिरे मलबे की सफाई इन दिनों जेसीबी से की जा रही है। मार्ग पर निकास नाली भी बनाई जानी है।
एक दशक पहले बच्छणस्यूं पट्टी के आठ से अधिक गांवों को जोड़ने के लिए मुस्यागांव-टैठी-पाटा हल्का वाहन मार्ग का निर्माण किया गया था। उसके बाद मार्ग की सुध नहीं लेने से उसकी स्थिति बदहाल हो गई है। पाटा के ग्राम प्रधान एमएस नेगी व अन्य जनप्रतिनिधियों का कहना है कि विभाग को अवगत कराने पर भी सुध नहीं ली गई।
ऐसे में अगस्त्यमुनि के ब्लाक प्रमख स्वयं के खर्चे पर मार्ग का सुधार करवा रहे हैं। इधर, प्रमुख रौथाण ने ग्राम पंचायत पाटा और टैठी गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए उनसे जो भी बेहतर होगा, उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे।
रौथाण ने बताया कि टैठी-पाटा मोटर मार्ग को एलबीआर से एचबीआर में तब्दील करने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है।