फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   "Jaychandon" people will not forgive

‘जयचंदों’ को माफ नहीं करेगी जनता

Sun, 03 Apr 2016 08:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रप्रयाग Updated Sun, 03 Apr 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
"Jaychandon" people will not forgive
cong railly - फोटो : amarujala

विज्ञापन
लोकतंत्र बचाओ न्याय पदयात्रा के तहत कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने यहां रैली निकाली। इस दौरान कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि भाजपा राज्य में अस्थिरता पैदा कर रही है।  

रैली के बाद हुई सभा में प्रदेश अध्यक्ष उपाध्याय ने कहा कि रुद्रप्रयाग जिले से पूरे प्रदेश में यह संदेश जाना चाहिए कि राज्य की जनता घर के जयचंदों को बर्दाश्त नहीं करेगी। जो काम रुद्रप्रयाग जिले के विधायकों ने किया है उसका जवाब जनता आगामी विधानसभा चुनाव में देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार लगातार राज्य के विकास के लिए काम कर रही थी, लेकिन भाजपा ने धन बल का प्रयोग कर सरकार को अस्थिर कर दिया। इससे राज्य में अस्थिरता का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने डा. हरक सिंह रावत,  विजय बहुगुणा को काफी कुछ दिया। बावजूद इसके उन्होंने अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए न केवल पार्टी बल्कि जनता के हित को भी दरकिनार करते हुए सरकार को अस्थिर करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जनता हरीश रावत सरकार के बेहतर कार्यों के चलते कांग्रेस के पक्ष में है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप थपलियाल, प्रदेश महामंत्री बीरेंद्र बुटोला व प्रदीप तिवारी, लखपत बुटोला, सुमंत तिवारी, राजेश थपलियाल, गजपाल सिंह रावत, रेखा सेमवाल, बसंती रावत, आनंद रावत, कुब्जा धर्मवाण, रीता पुष्पवाण, पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी, लक्ष्मण रावत, सूरज नेगी, अंकुर रौथाण सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायकों को है आत्मचिंतन की आवश्यकता: किशोर
श्रीनगर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि हम राज्य निर्माण के उद्देश्यों में सफल नहीं रहे हैं। सभी विधायकों की आत्मचिंतन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में बागी विधायकों कर पार्टी में वापसी नहीं होगी।

रविवार को जीएमवीएन गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने राज्य की मौजूदा स्थिति के लिए केंद्र सरकार को दोषी ठहराया। कहा कि केंद्र ने धनबल पर विधायकों की खरीद फरोख्त की। राज्य में लोकतंत्र की हत्या हुई है। इस राजनीतिक संकट से राज्य को 1500 करोड़ का नुकसान हुआ है।

उन्होंने दावा किया कि पूरी कांग्रेस एक साथ है। हम चुनाव के लिए तैयार हैं। जनता जो फैसला करेगी वह सर्वमान्य होगा। उन्होंने कहा कि 10 अप्रैल से पूरे राज्य में लोकतंत्र बचाओ न्याय यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। 18 फरवरी को देहरादून में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान वीरेंद्र सिंह नेगी, गणेश भट्ट, कामेश्वर राणा, श्याम लाल आर्य, प्रदीप तिवाड़ी, हीरा लाल जैन, विजय रावल, अमित जुगराण आदि शामिल थे।


हरक समर्थकों ने लगाए काले झंडे
तिलवाड़ा। लोकतंत्र बचाओ न्याय पदयात्रा के तहत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के तिलवाड़ा संभावित भ्रमण को देखते हुए डा. हरक सिंह रावत के समर्थकों ने तिलवाड़ा बाजार में जगह-जगह काले झंड़े लगा दिए थे। हालांकि बाद में पुलिस बल ने इन्हें हटा दिया। जबकि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जिला मुख्यालय में ही रैली निकाली गई।


बहुगुणा व हरक को माफ नहीं करेगी जनता
 कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश को राजनीतिक संकट में धकेल भाजपा के पांचों सांसद अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय मुख्यमंत्री बनने के लिए जोड़तोड़ कर रहे हैं।


पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बागी विधायकों के क्षेत्र में सभी समितियों को भंग कर दिया गया है। कांग्रेस ने पूर्व सीएम विजय बहुगुणा और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह ने पार्टी की पीठ पर पीछे से वार किया है। उन्होंने उत्तराखंड में उपजे राजनीतिक संकट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। सत्ता को हासिल करने के लिए जिस तरह का षड़यंत्र रचा गया, उससे जनता हताश हुई है। प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री हरीश रावत के स्टिंग आपरेशन के बारे में कहा अगर कुछ गलत हुआ है, तो पार्टी हाईकमान उसकी जांच कर कार्रवाई करेगा। उन्होंने पीएडीएफ के बारे में कहा कि आने वाले समय में चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी प्रदीप भंडारी, डीडी कुनियाल, जिलाध्यक्ष प्रदीप थपलियाल, प्रदेश महामंत्री बीरेंद्र बुटोला, प्रदीप बगवाड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed