{"_id":"69fcce2e1386d38cb00381fc","slug":"jal-kalash-yatra-was-taken-out-from-sirkunji-to-banatoli-rudraprayag-news-c-5-1-drn1019-965449-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: सिरकुंजी से बणाटोली तक निकाली गई जल कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: सिरकुंजी से बणाटोली तक निकाली गई जल कलश यात्रा
Thu, 07 May 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Thu, 07 May 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चोपता। मां चंडिका की ऐतिहासिक बन्याथ के अवसर पर क्षेत्र में भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। फलासी स्थित सिरकुंजी से शुरू हुई दिव्य जल कलश यात्रा बणातोली यज्ञ स्थल तक पहुंची जिसमें पंचकोटी क्षेत्र की बालिकाओं और महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कलश धारण कर हिस्सा लिया। ढोल-दमाऊं और जय मां चंडिका के उद्घोष के बीच निकली जल कलश यात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा के दौरान शिव नृत्य हुआ। भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्थाएं बनाने में महिलाओं ने मुख्य भूमिका निभाई। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह बर्त्वाल, संरक्षक कल्याण सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष यशवंत सिंह नेगी, पंडित जगदम्बा प्रसाद बेंजवाल, प्रधान हेमा नेगी, आजाद खत्री आदि मौजूद रहे। संवाद