{"_id":"6a2559efe9e0449cc7062fd6","slug":"it-is-advised-not-to-go-to-chandrashila-trek-after-noon-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-118997-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: चंद्रशिला ट्रैक पर दोपहर बाद न जाने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: चंद्रशिला ट्रैक पर दोपहर बाद न जाने की सलाह
Sun, 07 Jun 2026 05:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sun, 07 Jun 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
फोटो
पुलिस ने यात्रा मार्ग पर लगाए चेतावनी बोर्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊखीमठ। चंद्रशिला ट्रैक पर बढ़ते मौसम संबंधी जोखिम को देखते हुए पुलिस ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बिजली गिरने और मौसम अचानक बदलने के खतरों को देखते हुए पुलिस ने दोपहर एक बजे के बाद पर्यटकों व श्रद्धालुओं को चंद्रशिला ट्रैक पर न जाने की सलाह दी है।
तुंगनाथ क्षेत्र में सुरक्षा को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक ऊखीमठ मनोज नेगी ने तुंगनाथ और चंद्रशिला ट्रैक का निरीक्षण किया। इसके बाद चोपता घोड़ा स्टैंड, तुंगनाथ मंदिर परिसर और चंद्रशिला ट्रैक पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए और बोर्ड पर खराब मौसम, भारी वर्षा और घने कोहरे के दौरान आगे नहीं बढ़ने की सलाह दी गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी ने बताया कि तुंगनाथ मंदिर परिसर में लाउडस्पीकर के माध्यम से भी लगातार यात्रियों को मौसम और सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जा रही है। साथ ही ट्रैक पर तैनात पुलिस कर्मियों को यात्रियों की सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से मौसम की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।