फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Interpretation gallery and library to be built in Jim Corbett Museum

जिम कार्बेट संग्रहालय में बनेगी इंटरप्रिटेशन गैलरी व लाइब्रेरी

Fri, 05 Mar 2021 10:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
Interpretation gallery and library to be built in Jim Corbett Museum
गुलाबराय में जिम कार्बेट संग्रहालय में वन विभाग इंटरप्रिटेशन गैलरी व लाइब्रेरी संचालित करेगा। साथ ही जिम कार्बेट पार्क रामनगर द्वारा भी यहां कार्य किए जाएंगे, जिसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी ने संग्रहालय का स्थलीय निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर गुलाबराय में जिम कार्बेट की स्मृति में 92 लाख की लागत से यूपी निर्माण निगम द्वारा पहाड़ी शैली में संग्रहालय का निर्माण किया जा रहा है। गैरसैंण विस सत्र से लौटते समय प्रमुख वन संरक्षण राजीव भरतरी ने निर्माणाधीन संग्रहालय का निरीक्षण किया है। उन्होंने रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के डीएफओ वैभव कुमार सिंह व एसडीओ महिपाल सिंह सिरोही से संग्रहालय में विभाग द्वारा होने वाले कार्यों के बारे में जानकारी मांगी। कहा कि संग्रहालय में विभाग की तरफ से इंटरप्रिटेशन गैलरी व लाइब्रेरी प्राथमिकता से संचालित की जाएगी। इसके लिए शासन स्तर पर वार्ता की जा रही है। यही नहीं, जिम कार्बेट पार्क रामनगर द्वारा भी इस म्यूजियम में फोटो गैलरी व अन्य कार्य किए जाएंगे। वहीं डीएफओ रुद्रप्रयाग वैभव कुमार सिंह ने कहा कि जिम कार्बेट संग्रहालय में इंटरप्रिटेशन गैलरी व लाइब्रेरी का संचालन सहित विभागीय स्तरीय पर कई महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। पीसीसीएफ ने भी यहां का स्थलीय निरीक्षण कर जानकारी जुटाई है। जल्द की संभावित कार्यों की कार्ययोजना तैयार कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed