Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Instructions to strictly verify outsiders

Rudraprayag News: बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन सख्ती से करने के निर्देश

Fri, 28 Nov 2025 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 28 Nov 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
Instructions to strictly verify outsiders
रुद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने पुलिस कार्यालय सभागार में मासिक अपराध समीक्षा बैठक ली और लंबित विवेचनाओं, यातायात नियंत्रण, एनडीपीएस/आबकारी कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने थानावार लंबित मामलों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, प्रभावी गश्त, चेकिंग तथा बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन सख्ती से करने के निर्देश दिए। एसपी ने शराब तस्करी, सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण, महिला हेल्प डेस्क की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण, साइबर हेल्पलाइन 1930 के प्रचार तथा ऑनलाइन पोर्टलों पर नियमित अपडेट करने के लिए कहा। साथ ही सीसीटीएनएस फॉर्म (विभिन्न तरह के फॉर्म शामिल होना जैसे एफआईआर पंजीकरण, अपराध विवरण और अन्य जांच फार्म) समय से भरने, न्यायालय समन-वारंट तामील और गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में अभियोजन, साइबर सेल, डीसीआरबी, यातायात, थाना व चौकी प्रभारियों सहित विभिन्न इकाइयों के अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed