फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Instructions to send a letter to the branch manager of UCO Bank

यूको बैंक के शाखा प्रबंधक पर कार्रवाई को पत्र भेजने के निर्देश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Instructions to send a letter to the branch manager of UCO Bank
रुद्रपुर। जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक में पात्र व्यक्तियों को ऋण देने में आनाकानी करने पर डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने कड़ी नाराजगी जताई। बुधवार को एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में हुई बैठक में किच्छा यूको बैंक की शाखा प्रबंधक की ओर से पात्र रानी देवी को पापड़ व्यवसाय के लिए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के पांच लाख के बजाय एक लाख का ऋण दिए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई। डीएम ने मामले में शाखा प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखने के निर्देश लीड बैंक अधिकारी को दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कह कि सभी बैंकर्स और विकास से जुड़े अधिकारी आपसी तालमेल के साथ किसानों व काश्तकारों के हितों में कार्य करें। लोगों को जागरूक करने के लिए सभी बैंक हर माह वित्तीय साक्षरता कैंप लगाएं। किसानों की आय वर्ष 2022 तक दोगुना करने के लिए कृषि एव कृषि कार्य से संबंधित अन्य गतिविधियों डेयरी, पॉल्ट्री सहित अन्य में अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। समीक्षा में पाया गया 30 जून 2019 तक जिले में लक्ष्य के सापेक्ष संपूर्ण कृषि में 30 प्रतिशत, उद्योग में 41 प्रतिशत व अन्य क्षेत्रों में 39 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। आरसेटी की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि इस योजना के तहत जिन उद्यमियों को प्रशिक्षित किया जाता है, उन्हें स्वरोजगार शुरू करने के लिए बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराएं। उन्होंने आजीविका, स्वयं सहायता समूह, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन, अल्पसंख्यक स्वरोजगार योजना आदि की समीक्षा की। सीडीओ मयूर दीक्षित ने कहा कि सीसीएल एवं टर्म लोन के लिए जो आवेदन आए हैं, उनका 30 सितंबर तक निस्तारण कर लिया जाए। वहां आरबीआई के विशाल यादव, निदेशक आरसेटी आरके उपाध्याय, लीड बैंक अधिकारी ओमप्रकाश कालरा सहित कई बैंकों के प्रतिनिधि और अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed