फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Instructions to prepare DPR for bus base in Kichha

किच्छा में बस अड्डबे के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Instructions to prepare DPR for bus base in Kichha
रुद्रपुर में अपने कार्यालय में समीक्षा बैठक करती डीएम। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। डीएम रंजना राजगुरू ने मुख्यमंत्री द्वारा जिला विकास प्राधिकरण, विद्यालयी शिक्षा, परिवहन निगम, शहरी विकास, धर्मस्व एवं संस्कृति विभागों के संबंधित विकास कार्यों को लेकर की गई घोषणाओं को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने घोषणाओं के संबंध में होने वाले कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मंगलवार को हुई बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जीजीआईसी किच्छा में चार नए कक्ष बनाने का कार्य तीन महीने में पूरा हो जाएगा। खटीमा में केंद्रीय विद्यालय, जीआईसी सुल्तानपुरपट्टी में भवन निर्माण पूरा होने के साथ ही जीआईसी प्रतापपुर में भवन निर्माण का कार्य 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। जिला मुख्यालय में पुस्तकालय/संग्रहालय स्थापना के लिए आंगणन किया जाना है। डीएम ने संबंधित विभाग को स्टीमेट और डिजाइन तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डीएम ने किच्छा में नए बस अड्डे के संबंध में ओसी कलक्ट्रेट को परीक्षण कर डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। सितारगंज में बस अड्डा निर्माण को लेकर संबंधित अधिकारियों ने बताया कि 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। डीएम ने कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम को अक्तूबर तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। खटीमा में बस स्टैंड निर्माण के लिए निगम मुख्यालय को बजट के लिए पत्र भेजा गया है। डीएम ने गदरपुर में बस अड्डे का निर्माण के लिए परीक्षण के बाद डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि खटीमा चकरपुर वनखंडी महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। खटीमा लालकोठी शारदा घाट मंदिर, भारामल मंदिर सौंदर्यीकरण के संबंध में भूमि से संबंधित प्रक्रिया वन विभाग स्तर पर लंबित है। किच्छा प्रयाग फार्म में पंडित गोविंद बल्लभ पंत की मूर्ति की स्थापना, दिनेशपुर में स्थापित दुर्गा मंदिर का सौंदर्यीकरण, दिनेशपुर में हरिचॉद-गुरूचॉद मंदिर परिसर में छत निर्माण का कार्य प्रगति पर है। डीएम ने पर्वतीय संस्कृति उत्थान समिति नानकमत्ता भवन निर्माण संबंध में ओसी कलक्ट्रेट को कार्यवाही के निर्देश दिए। डीएम ने रुद्रपुर व काशीपुर में ट्रंचिंग ग्राउंड के निर्माण, रुद्रपुर शहर में फुटपाथ, नालियों का निर्माण के कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जिन विभागों के डीपीआर या शासन स्तर पर पत्र भेजे जाने हैं, वे इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। इस दौरान सीडीओ हिमांशु खुराना, एमएनए जय भारत सिंह, ओसी नरेश चंद्र दुर्गापाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed