{"_id":"6a883ccb0016ba5ac8025a77","slug":"instructions-to-make-the-sonprayag-triyuginarayan-route-accessible-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-120373-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: सोनप्रयाग-त्रियुगीनारायण मार्ग को सुगम बनाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: सोनप्रयाग-त्रियुगीनारायण मार्ग को सुगम बनाने के निर्देश
Fri, 21 Aug 2026 05:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Fri, 21 Aug 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
डीएम ने किया त्रियुगीनारायण क्षेत्र का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने त्रियुगीनारायण क्षेत्र का निरीक्षण कर सड़क, मंदिर परिसर और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने सोनप्रयाग-त्रियुगीनारायण मार्ग को सुरक्षित और सुगम बनाए रखने के निर्देश दिए।
वहीं मंदिर परिसर में उन्होंने पार्किंग, हेलिपैड, सौंदर्यीकरण और अन्य सुविधाओं के विकास की संभावनाएं देखीं। साथ ही सुलभ शौचालय के लिए भूमि का निरीक्षण भी किया। इस दौरान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से महिलाओं को फूलों की खेती का प्रशिक्षण, पॉलीहाउस, स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की तैनाती और जीआईसी में शिक्षकों की कमी दूर करने आदि की मांग की। डीएम ने समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि त्रियुगीनारायण के धार्मिक और पर्यटन महत्व को देखते हुए श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के साथ स्थानीय लोगों की आजीविका बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जाएगा। इसके बाद सोनप्रयाग में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट और घोड़े-खच्चरों के ठहरने की व्यवस्था का निरीक्षण कर स्वच्छता और पशुओं की नियमित स्वास्थ्य जांच के निर्देश दिए। इस दौरान जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे आदि अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।