फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Instructions for applying water ATM on Kedarnath pedestrian

केदारनाथ पैदल मार्ग पर वाटर एटीएम लगाने के निर्देश

Tue, 09 Mar 2021 11:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Instructions for applying water ATM on Kedarnath pedestrian
जिलाधिकारी मनुज गोयल ने मंगलवार को गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग और केदारपुरी का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने इस यात्राकाल में पैदल मार्ग पर चाय, नाश्ता व भोजन मुहैया कराने के लिए दुकानों की संख्या बढ़ाने को कहा। साथ ही चिह्नित स्थानों पर वाटर एटीएम लगाने की बात भी कही।
विज्ञापन

दो दिवसीय केदारनाथ भ्रमण पर डीएम मनुज गोयल प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों के साथ धाम पहुंचे। उन्होंने गौरीकुंड से केदारनाथ तक संवेदनशील पैदल मार्ग को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था डीडीएमए-लोनिवि को रेलिंग की मरम्मत करने, प्रत्येक आधा किमी पर साइन बोर्ड लगाने, रेन शेल्टर प्वाइंट, प्रशासनिक दुकानों का रंग-रोगन करने और स्थायी शौचालयों को सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने भैरव गदेरा व कुबेर गदेरा में हिमखंडों को काटकर रास्ता दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण-लोनिवि अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता दीपचंद्र नवानी व मनीष डोगरा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, नायब तहसीलदार दीवान सिंह राणा, जयबीर राम बधाणी समेत एसडीआरएफ व डीडीआरएफ के अधिकारी व जवान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed