फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Information on the villagers ran from homes

सूचना पर घरों से दौड़े गांवों के लोग

Mon, 31 Oct 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Mon, 31 Oct 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
Information on the villagers ran from homes
Barati bus crashed - फोटो : अमर उजाला

बष्टी-हाट मोटर मार्ग पर डालसिंगी गांव के समीप हुए बस हादसे में घायलों को जितना जल्द हो सकता था, उस तत्परता के साथ ग्रामीणों ने अस्प्ताल पहुंचाने का काम किया। बस के गिरने की सूचना पर, डालसिंगी, नैली, अरखुंड, पाली और बसुकेदार गांव के युवा और ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर हादसे के आधा से पौन घंटे के भीतर सभी घायलों को खाई से सड़क में पहुंचा दिया था।

विज्ञापन


सोमवार देर शाम करीब पौने छह बजे डालसिंगी गांव से करीब एक सौ मीटर बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पर स्थानीय सहित अन्य निकटवर्ती गांवों के युवा व अन्य ग्रामीण अपने घरों से दौड़े-दौड़े घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


बिना संसाधनों के बावजूद ग्रामीणों ने बस में फंसे घायलों को निकाला और इसके बाद एक-एककर सड़क में पहुंचाना शुरू किया। इस दौरान कुछ लोगों के द्वारा क्षेत्र के सभी निजी वाहन स्वामियों को फोन पर सूचना देकर तत्काल मौके पर पहुंचने को कहा गया, जिससे घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सके। इन गांवों के एक सौ से अधिक ग्रामीणों ने तेजी से जिस तरह से रेस्क्यू किया, उसने इतने बड़े हादसे के बाद भी जहां कम से कम समय में घायल को उपचार उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जनहानि की संभावना को भी कम किया है। प्रत्यक्षदर्शी विश्वमित्र भट्ट ने बताया कि डालसिंगी को छोड़कर अन्य गांवों की घटनास्थल से दूरी डेढ़ से दो किमी है। लेकिन गांवों के लोग घटना के 15 से 20 मिनट के भीतर दौड़ते हुए मौके पर पहुंच गए थे, जिससे घायलों को समय पर उपचार मिल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed