फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Information given about fundamental rights and protection

मौलिक अधिकारों व संरक्षण की दी जानकारी

Tue, 10 Dec 2019 07:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
Information given about fundamental rights and protection
विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत राजकीय महाविद्यालय जखोली में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान में उल्लेखित मौलिक अधिकारों व संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

महाविद्यालय परिसर में संगोष्ठी का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डा. माधुरी ने कहा कि 10 दिसंबर वर्ष 1948 को यूनाइटेड नेशन जनरल एसेंबली में मानवाधिकारों पर एक घोषणा पत्र जारी किया गया था। इसके बाद वर्ष 1950 से प्रतिवर्ष 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस मनाया जाने लगा। कहा, कि मानवाधिकार का तात्पर्य समानता, स्वतंत्रता और शिक्षा जैसे उन मौलिक अधिकारों से है, जिन पर सभी आम नागरिकों का हक है। कहा कि अपने अधिकारों के प्रति आमजन को जागरूक होना चाहिए। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डा. नंदलाल ने मानवाधिकारों की उपयोगिता और संरक्षण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में शिक्षा ही सर्वोपरि है। इस मौके पर डा. सुभाष कुमार, डा. मीनाक्षी शर्मा, डा. देवेश चंद्र, डा. बबीत कुमार बिहान, डा. सुमित बिजल्वाण, छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीप भारती, महासचिव रंजना रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र भंडारी समेत अन्य मौजूद थे। इधर, डिग्री कालेज रुद्रप्रयाग और पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि समेत जनपद के अन्य शिक्षण संस्थाओं में भी विश्व मानवाधिकार दिवस के बारे में छात्र-छात्राओं को शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed