{"_id":"6a4791300740508ed80874c2","slug":"information-about-startups-was-provided-to-the-youth-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-119466-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: युवाओं को दी स्टार्टअप की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: युवाओं को दी स्टार्टअप की जानकारी
Fri, 03 Jul 2026 04:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Fri, 03 Jul 2026 04:08 PM IST
विज्ञापन
फोटो
अगस्त्यमुनि। देवभूमि उद्यमिता विकास योजना के तहत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय आवासीय उद्यमिता प्रशिक्षण का शुक्रवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण में 46 छात्र-छात्राओं को स्टार्टअप और स्वरोजगार से जुड़ी जानकारियां दीं।
उद्यमिता विशेषज्ञ डॉ. रजत शर्मा, चमोली प्रोजेक्ट अधिकारी विनोद नेगी व टिहरी प्रोजेक्ट अधिकारी दिग्विजय सिंह ने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी स्टार्टअप की सफलता केवल बेहतर उत्पाद पर नहीं उसे सही ग्राहक और सही बाजार तक पहुंचाने की रणनीति पर निर्भर करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को निवेशकों के सामने अपने बिजनेस आइडिया को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के तरीके सिखाए। विशेषज्ञों ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले चयनित विद्यार्थियों को अगले चरण के कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। जहां उन्हें अपने स्टार्टअप आइडिया को और बेहतर बनाने तथा विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। संवाद