फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Independent Shubham became president of Rudrapur College

निर्दलीय शुभम बने रुद्रपुर महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Independent Shubham became president of Rudrapur College
सागर अरोरा, सचिव - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष का ताज निर्दलीय प्रत्याशी शुभम तिवारी के सिर सजा। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी सरबप्रीत सिंह को 427 मतों से पराजित किया।
विज्ञापन

रुद्रपुर महाविद्यालय में सोमवार सुबह आठ बजे से पुलिस-प्रशासन की निगरानी में मतदान शुरू हुआ। छात्रसंघ के आठ पदों के लिए 17 प्रत्याशी मैदान में थे। छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर शुभम ने 1664 प्राप्त कर प्रतिद्वंद्वी सरबप्रीत को 427 मतों से पराजित किया। सरबप्रीत को 1237 मत मिले। उपाध्यक्ष पद शिवम कालड़ा ने 2109 मत प्राप्त कर राज सिंह राना को 1724 मतों से हराया।
विज्ञापन

छात्रा उपाध्यक्ष पद पर सोनिया भाटिया ने 1563 मत प्राप्त कर दीक्षा को 347 मतों से हराया। कोषाध्यक्ष पद 1392 मत प्राप्त कर सूरज सिंह भैसोड़ा ने रजत अरोरा को मात्र 50 मतों से हराया। विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के पद पर अमित कुमार ने 212 मत प्राप्त कर लवकुश पांडे को मात्र 14 मतों से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के रूप में हरीश कुमार ने 464 मत प्राप्त कर आयुष श्रीवास्तव को 230 मतों से पराजित किया। कला संकाय प्रतिनिधि के पद पर अमन कालड़ा ने 829 मत प्राप्त कर आकाश प्रजापति को 123 मतों से हराया। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद पर अर्जुन यादव ने 1760 मत प्राप्त कर जुगल व्यापारी को 870 मतों से पराजित किया।
मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. डीकेपी चौधरी ने छात्रसंघ चुनाव के परिणामों की घोषणा की। वहीं, सचिव पद सागर अरोरा, संयुक्त सचिव पद पर सौरभ कुमार और सांस्कृतिक सचिव पद पर शुभम दास निर्विरोध चुने गए। प्राचार्य डॉ. गंगा सिंह बिष्ट ने छात्रसंघ पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई। इस दौरान पर्यवेक्षक आरसी पांडेय, डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. मनीषा तिवारी, डॉ. शलभ गुप्ता, डॉ. अतीश वर्मा, डॉ. पीएन तिवारी, डॉ. हरनाम सिंह, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. अंचलेश कुमार आदि थे।

रुद्रपुर महाविद्यालय के छात्रसंघ पदाधिकारी
अध्यक्ष शुभम तिवारी
उपाध्यक्ष शिवम कालड़ा
छात्रा उपाध्यक्ष सोनिया भाटिया
कोषाध्यक्ष सूरज सिंह भैसोड़ा
सचिव सागर अरोरा
संयुक्त सचिव सौरभ कुमार
सांस्कृतिक सचिव शुभम दास
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अर्जुन यादव
कला संकाय प्रतिनिधि अमन कालड़ा
विज्ञान संकाय प्रतिनिधि-अमित कुमार
वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि हरीश कुमार
प्रोफेसर चौधरी ने भविष्य में चुनाव न कराने का किया ऐलान
रुद्रपुर। रुद्रपुर कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. डीकेपी चौधरी ने भविष्य में छात्रसंघ चुनाव न कराने का ऐलान किया। उन्होंने छात्रसंघ पदाधिकारियों के नामों की घोषणा के तुरंत इसका ऐलान किया। डॉ. चौधरी का यह लगातार 21वां छात्रसंघ चुनाव था। चुनाव न कराने के ऐलान के बाद उन्होंने अपने इस निर्णय की कोई वजह नहीं बताई। सिर्फ इतना कहा - अब बहुत हो गया बस...।

सोनिया भाटिया, छात्रा उपाध्यक्ष

सोनिया भाटिया, छात्रा उपाध्यक्ष- फोटो : RUDRAPUR

शिवम कालड़ा, उपाध्यक्ष।

शिवम कालड़ा, उपाध्यक्ष।- फोटो : RUDRAPUR

शुभम तिवारी, अध्यक्ष

शुभम तिवारी, अध्यक्ष- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर डिग्री कालेज में मतदान के लिए लाइन में खड़ी छात्राएं।

रुद्रपुर डिग्री कालेज में मतदान के लिए लाइन में खड़ी छात्राएं।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed