फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Including the teacher's nephew killed in road accident

सड़क हादसे में भतीजे सहित शिक्षक की मौत

Sat, 02 Apr 2016 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Sat, 02 Apr 2016 08:59 PM IST
विज्ञापन
मयाली-रणधार मार्ग पर काठीगला तोक में वाहन हादसे में एक शिक्षक और उसके भतीजे की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेज दिया है।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह सात बजे मुन्याघर गांव निवासी व जूनियर हाईस्कूल बरसिर में शिक्षक कौशल किशोर उनियाल (45) पुत्र जगतराम सरस्वती शिशु मंदिर पौंठी में कक्षा सातवीं में पढ़ने वाले अपने भतीजे सौरभ (15) पुत्र ललिता प्रसाद उनियाल के साथ घर से अपनी कार से ने वाहन से स्कूल के रवाना हुए। गांव से करीब दो किमी आगे काठीगला तोक के समीप कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर मयाली चौकी प्रभारी कुंवर सिंह बिष्ट मय फोर्स मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से शवों को सड़क तक लाया गया। इसके बाद परिजनों के पहुंचने पर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद से मुन्याघर गांव में मातम पसरा है। बिष्ट ने बताया कि हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इधर, हादसे के बाद जूनियर हाईस्कूल बरसिर व सरस्वती विद्या मंदिर पौंठी में भी छुट्टी कर दी गई। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व शिक्षक समाज से जुड़े लोगों ने दुर्घटना पर दुख प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed