फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Inauguration of the first cluster school building of the district

Rudraprayag News: जिले के पहले क्लस्टर विद्यालय भवन का लोकार्पण

Wed, 03 Dec 2025 06:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 03 Dec 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of the first cluster school building of the district
मनसूना में पहले कलस्टर भवन का लोकार्पण करती केदारनाथ विधायक - संवाद
जीआईसी मनसूना में विधायक आशा नौटियाल ने किया लोकार्पण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊखीमठ। मद्महेश्वर घाटी के राजकीय इंटर काॅलेज मनसूना में 141.69 लाख रुपये की लागत से निर्मित जिले के पहले क्लस्टर विद्यालय भवन का लोकार्पण हुआ। लोकार्पण केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने किया। उन्होंने विद्यालय को मरम्मत कार्यों के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। विधायक ने कहा कि विद्यालय को माॅडल रूप में विकसित करने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे। सरकार की ओर से शिक्षा की गुणवत्ता एवं छात्रों की सुविधा के लिए सभी पहल की जा रही हैं।

मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र कुमार बिष्ट ने कहा कि रुद्रप्रयाग जनपद में राइंका मनसूना, घिमतोली एवं सिद्धसौड़ में क्लस्टर भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कर दिया गया है और राइंका मनसूना में पहले क्लस्टर भवन का लोकार्पण कर दिया गया है। अगस्त्यमुनि, कोटमा एवं बसुकेदार के क्लस्टर भवन निर्माण की वित्तीय स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है। प्रधानाचार्य महेश नौटियाल ने विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर 5 सूत्रीय मांग पत्र विधायक को सौंपा। प्रवक्ता विमल प्रकाश कोहली के निर्देशन में छात्राओं ने राजा दक्ष के यज्ञ पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रताप सिंह धर्मवाण ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य कालीमठ सरोज राणा, ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा, संगीता नेगी, मधुगंगा ग्रुप के चेयरमैन कुशाल सिंह नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष दलवीर सिंह नेगी आदि मौजूदरहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed