फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   In both the elections, eight candidates got less than 500 votes.

दोनों विस में आठ प्रत्याशियों को मिले 500 से कम वोट

Sat, 12 Mar 2022 10:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 10:26 PM IST
विज्ञापन
In both the elections, eight candidates got less than 500 votes.
विधानसभा चुनाव 2022 में रुद्रप्रयाग विधानसभा व केदारनाथ विधानसभा में इस बार 15 प्रत्याशी मत प्राप्त करने में एक हजार का आंकड़ा भी नहीं छू पाए, जबकि 8 प्रत्याशियों को 500 से कम वोट मिले हैं। स्थिति यह रही कि कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियों के साथ निर्दलीय कुलदीप के अलावा अन्य कोई भी अपनी जमानत नहीं बचा सका।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग विस में भाजपा, कांग्रेस, उक्रांद, आप सहित कुल 12 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। यहां पंजीकृत 103675 मतदाताओं में 61415 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इन मतों में भाजपा के भरत सिंह चौधरी को पोस्टल बैलेट सहित 29660 और कांग्रेस के प्रदीप थपलियाल को 19858 वोट मिले। जबकि निर्दलीय मातबर सिंह कंडारी को 4838 और उत्तराखंड क्रांतिदल के मोहित डिमरी को 4623 वोट मिले। इसके अलावा निर्दलीय सुधीर रौथाण को 694, आप के प्यार सिंह नेगी को 413, बीरेंद्र प्रताप सिंह को 323, निर्दलीय मोहित को 181, लक्ष्मण सिंह को 193, भगवती प्रसाद को 112, महावीर जगवाण को 412 वोट मिल सके। उधर, केदारनाथ विधानसभा में पंजीकृत 89829 मतदाताओं में 58417 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इन मतों में भाजपा की शैलारानी रावत को 20678, निर्दलीय कुलदीप रावत को 13134, कांग्रेस के मनोज रावत को 12005 मत मिले। जबकि कम्युनिष्ट पार्टी के राजाराम सेमवाल को 679, श्याम लाल चंद्रवाल को 573, उक्रांद के गजपाल रावत को 735, बद्रीश को 235, मनोज कुमार तिनसोला को 264, आप के सुमंत तिवारी को 4567, देवेश नौटियाल को 3008, कुलदीप को 757, रेखा देवी को 691 और सूरज सिंह को 356 वोट मिले। यहां नोटा संयुक्त रूप से 735 के साथ छठवें स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed