फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Improve the functions and scope of reconstruction

पुनर्निर्माण कार्यों में सुधार की और गुंजाइश

Sun, 03 Apr 2016 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Sun, 03 Apr 2016 08:34 PM IST
विज्ञापन
 Improve the functions and scope of reconstruction
kedharnath - फोटो : amarujala

राज्यपाल के सलाहकार प्रकाश मिश्रा और रवींद्र सिंह ने कहा कि केदारनाथ में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों में सुधार की और गुंजाइश है। हालांकि अब तक जो कार्य हुए हैं, वह संतोषजनक हैं। आगामी यात्रा को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक व विभागीय स्तर पर तैयारियां तेज और समय पर पूरी होनी चाहिए।

विज्ञापन


केदारनाथ धाम, गौरीकुंड और केदारनाथ राजमार्ग के निरीक्षण को पहुंचे मिश्रा व सिंह ने कहा कि यात्रा के लिए केवल एक माह का समय शेष है। जबकि अभी तक पर्याप्त हट्स नहीं बने हैं। पेयजल लाइन भी बदहाल है। घाटों और त्रिस्तरीय सुरक्षा दीवार के काम भी अधूरे हैं। कपाट बंद होने के बाद हुई बर्फबारी से पैदल रास्ता कई स्थानों पर बदहाल है। नौ मई से शुरू हो रही बाबा केदार की यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए से सभी काम पूरे होने जरूरी है।
विज्ञापन


कहा कि यात्रा के दौरान स्वास्थ्य, सफाई, शौचालय, कूड़ा निस्तारण, संचार और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। उन्होंने जिलाधिकारी को इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश भी दिए।  दो सदस्यीय दल ने रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण भी किया। एनएच निर्माण खंड रुद्रप्रयाग को राजमार्ग पर सेमी, रामपुर और फाटा के समीप डेंजर का ट्रीटमेंट कर ब्लैक टॉपिंग करने के निर्देश दिए। कहा कि राजमार्ग पर क्रश बैरियर, रेडियम पिलर व अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं। बैठक में पर्यटन सचिव शैलेश बगोली, जीएमवीएन के एमडी सी रविशंकर, जिलाधिकारी डा. राघव लंगर, एसपी पीएन मीणा, एसडीएम उत्तम सिंह चौहान, एसडीएम एसएस राणा, डीएफओ राजीव धीमान, सीएमओ डा. आरपी बडोनी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा कार्यों में न हो ड्यूप्लेसी
रुद्रप्रयाग। राज्यपाल के सलाहकार प्रकाश मिश्रा ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि यात्रा तैयारियों में ड्यूप्लेसी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग अलग-अलग कार्य करें, ताकि समय पर काम पूरे हो सकें।

सुरक्षा व्यवस्था पर किया फोकस
केदारनाथ मंदिर सहित पैदल रास्ते व पड़ावों की सुरक्षा व्यवस्था पर दो सदस्यीय दल ने विशेष जोर दिया। डीएम डा. राघव लंगर ने बताया कि लोकल इंटरानेटवर्क स्थापित किया गया है। इससे यात्रा का रुद्रप्रयाग व सचिवालय से लाइव जायजा लिया जा सकता है। एसपी पीएन मीणा ने बताया कि मंदिर में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।

अधिकारी भी दें सुझाव
रामपुर में राज्यपाल के सहालकारों ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि वे अपनी समस्याएं खुलकर कहें, जिससे उनका समय पर निस्तारण किया जा सके। बेहतर यात्रा संचालन के लिए अधिकारियों से सुझाव भी मांगे।


रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों और यात्रा तैयारियों के निरीक्षण को पहुंचे राज्यपाल के सलाहकार के सोनप्रयाग व फाटा में नहीं रुकने पर लागों ने रोष जताया। कहा कि पुनर्निर्माण कार्यों के तहत क्षेत्र में सुस्त गति से काम हो रहे हैं।
व्यवसायी डीपी गोस्वामी, मुकेश गोस्वामी, बीबी गैरोला का कहना था कि बाबा केदार के कपाट बंद होने के बाद से यहां पुल निर्माण के अलावा अन्य कार्य नहीं हो रहे हैं। सोनप्रयाग में सफाई व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। इधर, फाटा में भी ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। कहा कि आपदा के बाद से केदारनाथ को छोड़कर सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। खाट गांव के ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था की मंाग की।


केदारनाथ में की पूजा
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों के निरीक्षण को पहुंचे राज्यपाल के सलाहकार प्रकाश मिश्रा व रवींद्र सिंह ने बाबा केदार मंदिर परिसर में पूजा की। बाद में उन्होंने  गौरीकुंड में गौरी माई मंदिर में दर्शन करने के साथ ही तप्तकुंड और तर्पण कुंड का भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed