फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Hunky link to connect Falati village by road

फलाटी गांव को सड़क से जोड़ने के लिए भरी हुंकार

Sun, 13 Dec 2020 08:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
Hunky link to connect Falati village by road
जखोली विकासखंड के फलाटी गांव को सड़क से जोड़ने के लिए ग्रामीणों ने हुंकार भरी है। इसके लिए मोटर मार्ग निर्माण संघर्ष समिति का गठन भी किया गया है। समिति ने युवाओं से एकजुट होकर मांगपूर्ति के लिए संघर्ष का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

रविवार को फलाटी गांव के अनुसूचित जाति बस्ती के ग्रामीणों ने मोटर मार्ग निर्माण की मांग को बैठक आयोजित की गई। ग्रामीणों ने एक सुर में मोटर मार्ग निर्माण की मांग करते हुए एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। कहना था कि गांव अनुसूचित जाति बाहुल्य राजमाणा तोक को मोटर मार्ग से जोड़ने की लंबे समय से मांग हो रही है। गांव में सामान्य व अनुसूचित जाति के 200 परिवार निवास कर रहे हैं, लेकिन यातायात सुविधा के अभाव में उन्हें तीन किमी पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है। उन्होंने रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगतल महादेव या बुडोली से गांव को सड़क से जोड़ने की एकसूत्री मांग की। इस मौके पर मोटर मार्ग निर्माण संघर्ष समिति का गठन करते हुए केशव आर्य को अध्यक्ष, रमेश लाल को उपाध्यक्ष, राधीलाल व रघुवीर लाल को मीडिया प्रभारी, सुनील कुमार व पुष्कर लाल को संरक्षण चुना गया। जबकि रघुनाथ आर्य, सुरेंद्र लाल समेत 21 ग्रामीणों को सदस्य मनोनीत किया गया है। बैठक में वीरू लाल, सुरेंद्र लाल, बीरेंद्र लाल आदि मौजूद थे। समिति का प्रतिनिधिमंडल मोटर मार्ग की मांग को लेकर डीएम से भेंट करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed