फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Hunger strike called off following assurance that exam results would be improved within 10 days.

Rudraprayag News: 10 दिन में परीक्षा परिणामों में सुधार के आश्वासन पर समाप्त की भूख हड़ताल

Fri, 21 Aug 2026 05:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 21 Aug 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
Hunger strike called off following assurance that exam results would be improved within 10 days.
फोटो
विज्ञापन

परीक्षा परिणामों की गड़बड़ी ठीक करने और शिक्षकों की नियुक्ति की मांग के लिए थे आंदोलनरत
संवाद न्यूज एजेंसी
अगस्त्यमुनि। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परीक्षा परिणामों की गड़बड़ी ठीक करने और शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर चल रही छात्रसंघ अध्यक्ष प्रियांशु मोहन की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल बृहस्पतिवार देर रात लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गई। मांगों पर अड़े छात्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच देर शाम शुरू हुई वार्ता देर रात तक चली। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में प्रशासन और पुलिस की दल भी मौजूद रही।

भूख हड़ताल पर बैठे छात्र प्रियांशु के स्वास्थ्य में गिरावट आने लगी थी। बृहस्पतिवार को प्रशासन की टीम उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने पहुंची तो उन्होंने महाविद्यालय के गेट का ताला लगाकर खुद को कमरे में बंद कर लिया था। इसके बाद शाम को ही श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. हेमंत बिष्ट ने आंदोलनरत छात्रों से वार्ता की। छात्रसंघ अध्यक्ष ने कहा कि जब तक मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं मिलता तब तक अनशन समाप्त नहीं किया जाएगा। लंबी वार्ता के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने लिखित आश्वासन देते हुए 10 दिन में परीक्षा परिणामों में आवश्यक सुधार करने और शिक्षकों से संबंधित मांग के लिए शासन स्तर से समाधान करने की बात कही। इसके बाद प्रियांशु और अन्य छात्रों ने सहमति जताई। उप जिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी और उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. हेमंत बिष्ट ने छात्रसंघ अध्यक्ष प्रियांशु मोहन को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। अनशन समाप्त होने के बाद शुक्रवार सुबह छात्रसंघ ने इसे छात्रों की जीत बताते हुए विजय जुलूस निकाला। इस दौरान छात्र नेता गणेश गोस्वामी, नवीन कोठियाल, मानसी, प्राची समेत कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed