फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Hotels, dhabas, horse-mule traders of Kedar Ghati took out procession

केदारघाटी के होटल, ढाबा, घोड़ा-खच्चर कारोबारियों ने निकाला जुलूस

Mon, 26 Jul 2021 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Hotels, dhabas, horse-mule traders of Kedar Ghati took out procession
चार सूत्री मांगों को लेकर श्रीकेदारधाम होटल एसोसिएशन के बैनर तले केदारघाटी के यात्रा से जुड़े कारोबारियों ने जुलूस निकालकर सरकार के प्रति रोष जताया। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में बाजारों को पूरी तरह से छूट दी जा रही है लेकिन यात्रा संचालन को लेकर कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं हो रहे हैं। एसोसिएशन ने मांगों पर कार्रवाई न होने की स्थिति में केदारघाटी से लेकर जिला मुख्यालय तक आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

केदारघाटी के फाटा में श्रीकेदारधाम होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रमोद नौटियाल के नेतृत्व में सभी व्यवसायों से जुड़े लोगों ने चारधाम यात्रा शुरू करने, बिजली, पानी के बिल माफ करने, ब्याज माफ करने और चारधाम यात्रा से प्रभावित होटल व्यवसायी, लॉज/रेस्स्टोरेंट संचालक, घोड़ा-खच्चर व डंडी-कंडी मजूदरों को आर्थिक पैकेज देने की मांग की। उनका कहना था कि कोरोना संक्रमण के कारण लगातार दूसरे वर्ष यात्रा का संचालन नहीं होने से केदारघाटी में यात्रा से जुड़े कारोबारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इसके बावजूद सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। जब बाजारों को पूर्णरूप से खोला गया है, तो यात्रा का संचालन क्यों नहीं किया जा रहा है। इस दौरान सांकेतिक जुलूस भी निकाला गया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सचिव नितिन जमलोकी ने बताया कि प्रशासन के माध्यम से सरकार को समस्याओं के बारे में कई बार अवगत करा चुके हैं। अब तक कोई सुध नहीं ली जा रही है। उन्होंने कोविड-19 के नियमों के तहत सरकार से यात्रा को पहले चरण में स्थानीय व दूसरे चरण में प्रदेश व तीसरे चरण में राष्ट्रीय स्तर पर संचालित करने की बात भी कही है। उन्होेंने कहा कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर केदारघाटी समेत मुख्यालय रुद्रप्रयाग तक धरना-प्रदर्शन व रैली की जाएगी। घोड़ा-खच्चर एसोसिएशन व व्यापार संघ ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य बबीता सजवाण, कनिष्ठ प्रमुख शैलेंद्र कोटवाल, अनूप गोस्वामी, जतिन बगवाड़ी, क्षेपं सदस्य प्रवीण सेमवाल, अंकित गैरोला, रॉबिन सिंह रावत मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed