{"_id":"389b791665ff854b7653fe35f414c3fc","slug":"home-minister-will-visit-kedarnath-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ 12 को आएंगे केदारनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनाथ 12 को आएंगे केदारनाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Sat, 31 Oct 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह 12 नवंबर को केदारनाथ धाम पहुंचेंगे। वे बाबा केदार के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना करेंगे और धाम में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा भी लेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री के केदारनाथ दौरे को कई मायनों में खास माना जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने बताया कि इस संबंध में अभी प्रारंभिक सूचना मिली है। इससे पहले आठ नवंबर को उद्योगपति अनिल अंबानी अपने परिवार के साथ बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचेंगे।
विज्ञापन
इधर, शनिवार को 378 यात्रियों ने केदारनाथ में बाबा केदार के दर्शन किए। सोनप्रयाग से शाम चार बजे तक 189 यात्री पैदल रास्ते से धाम रवाना हुए। सुबह से ही रुद्रप्रयाग से लेकर केदारनाथ तक मौसम साफ बना रहा और पूरे दिन गुनगुनी धूप खिली रही। ब्यूरो
विज्ञापन