{"_id":"c88b641ab834d1fd0973361fb1f1d1ab","slug":"high-temp-in-kedarnath-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ में भी चटक धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ में भी चटक धूप
रुद्रप्रयाग
Updated Mon, 22 Feb 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
दो दिन से दोपहर को धूप की तपन अधिक होने से तापमान भी बढ़ रहा है। सोमवार को रुद्रप्रयाग में दिन में पारा 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस माह यह अभी तक का सबसे गर्म दिन रहा है। उधर केदारनाथ में पूरे दिन मौसम साफ रहा। दिन में चटक धूप खिली रही। धाम में अधिकतम तापमान 18.9 और न्यूनतम 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले दो दिन से धाम में दिन का पारा 18 डिग्री से ऊपर पहुंच रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
