फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Helicopters will no longer be able to fly in Tungnath Century area

तुंगनाथ सेंचुरी क्षेत्र में अब नहीं उड़ सकेंगे हेलीकॉप्टर

Thu, 23 Jun 2022 09:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 09:03 PM IST
विज्ञापन
Helicopters will no longer be able to fly in Tungnath Century area
तुंगनाथ सेंचुरी क्षेत्र में अब हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सकेंगे। यूकाडा ने केदारनाथ यात्रा में हेलीकॉप्टर सेवा दे रहीं सभी कंपनियों को पत्र भेजकर यह निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

यूकाडा के ऑपरेशन हेलीकॉप्टर हेड कर्नल समीर (सेवानिवृत्त) ने बताया केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग से नोटिस प्राप्त हुआ है। इसमें बताया गया है कि 1, 3 और 5 जून को तुंगनाथ सेंचुरी क्षेत्र में हेलीकॉप्टरों ने उड़ान भरी थी। हेलीकॉप्टरों का रंग लाल व सफेद बताया गया है। इससे कंपनी की पहचान संभव नहीं है। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग हेलीकॉप्टर का नंबर बताए तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इधर, केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ इंद्र सिंह नेगी ने बताया कि हेलीकॉप्टर 200 से 250 मीटर की ऊंचाई पर उड़ान भर रहे थे। यह एनजीटी व वन्य जीव अधिनियम का उल्लंघन है। इतनी ऊंचाई पर किसी हेलीकॉप्टर का नंबर पता करना संभव नहीं है। इसलिए रंगों के आधार पर जुर्म पत्र जारी किए गए हैं। अब, मामले में उक्त तिथियों पर केदारनाथ से बदरीनाथ क्षेत्र के बीच उड़ान भरने वाले हेलीकॉप्टरों का शेड्यूल मांगा गया है लेकिन यूकाडा की ओर से सहयोग नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed