फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Heavy vehicles will not pass through Belani bridge on Rudraprayag-Gaurikund highway from tomorrow

कल से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर बेलणी पुल सेे नहीं गुजरेंगे भारी वाहन

Sat, 30 Jul 2022 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles will not pass through Belani bridge on Rudraprayag-Gaurikund highway from tomorrow
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में बेलणी में अलकनंदा नदी पर निर्म? - फोटो : RUDRAPRYAG
सोमवार से गौरीकुंड राजमार्ग पर केदारनाथ व केदारघाटी को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले बेलणी पुल से भारी वाहनों का संचालन बंद हो जाएगा। दोनों तरफ से बैरीकेडिंग कर दी जाएगी। पुल से दुपहिया व छोटे हल्के वाहनों का ही संचालन होगा। एनएच के अधिकारियों ने विशेषज्ञों के साथ पुल का निरीक्षण करते हुए यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

लगभग साठ के दशक में निर्मित रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग को रुद्रप्रयाग बाजार से जोड़ने के लिए बेलणी में अलकनंदा नदी पर 60 मीटर स्पान के मोटर पुल का निर्माण किया गया था। पुल पर लगे स्टील गार्डर जंक से खराब हो चुके हैं। प्रशासन व पुलिस द्वारा पुल से यातायात को नियंत्रित करने के लिए दो तरफा पुलिस जवान भी तैनात किए हुए हैं।
विज्ञापन

अब राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड लोनिवि के अधिकारियों ने विशेषज्ञों के साथ पुल का निरीक्षण कर इसे भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है। अधिकारियों का कहना है कि पुल से गुजर रहे बड़े वाहनों के कारण कंपन अधिक हो रहा है। इसलिए अब छोटे व दुपहिया वाहन ही पुल से आवागमन करेंगे। केदारघाटी जाने वाले बड़े व भारी वाहन बाईपास होकर गुजरेंगे। एनएच के ईई निर्भय सिंह ने बताया कि पुल की स्थिति को देखते हुए विशेषज्ञों की राय पर भारी वाहनों का संचालन प्रतिबंधित कर दिया गया है। सोमवार से पुल से किसी भी प्रकार के बड़े व भारी वाहन नहीं गुजरेंगे। इसके लिए दोनों तरफ से पर्याप्त बैरीकेडिंग कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल के समीप ही नए मोटर पुल निर्माण की कवायद जोरों पर है। 85 मीटर लंबे पुल निर्माण के लिए एनएच ने 28 करोड़ रुपये की डीपीआर केंद्र सरकार को भेज दी है। साथ ही अन्य औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed