फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   He could not name the first cm

पहले मुख्यमंत्री का नाम तक नहीं बता पाए छात्र

Fri, 04 Dec 2015 06:38 PM IST
अमर उजाला रुद्रप्रयाग।
अमर उजाला रुद्रप्रयाग। Updated Fri, 04 Dec 2015 06:38 PM IST
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे कक्षा 1 से लेकर 9 वीं तक के नौनिहाल राज्य तो दूर जिले के बारे में भी सही नहीं जानते हैं। उत्तराखंड राज्य आंदोलन किस वर्ष हुआ, यह जानकारी कुछ ही छात्र-छात्राओं को है। जिले के कितने लोग राज्य आंदोलन में शहीद हुए, इसका भी किसी ने जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन


 उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बारे में भी गिनती के छात्र-छात्राओं को जानकारी है। उत्तराखंड के गांधी और मुज्जफरनगर कांड के बारे में उन्हें पता नहीं है।
विज्ञापन


राजकीय इंटर कालेज रुद्रप्रयाग
यहां कक्षा 6, 7 और 8 की कक्षाओं के 21 बच्चों ने राज्य गठन की तिथि सही बताई। लेकिन उत्तराखंड से पहले वे किस राज्य में थे, इसके बारे में नहीं बता पाए। राज्य आंदोलन और शहीदों के बारे में भी उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय इंटर कालेज रतूड़ा
राजमार्ग से लगे इस विद्यालय में कक्षा 6 के नीरज बिष्ट, सूरज और नितिन कंडारी ने राज्य गठन के बारे में बताया, लेकिन आंदोलन का वर्ष नहीं बता पाए। मुजफ्फरनगर कांड, उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों के बारे में भी कक्षा 6 से 8 तक का कोई छात्र इसका जवाब नहीं दे पाए।

राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल रतूूड़ा
कक्षा 6 की छात्रा अंकिता, मानसी, चंदा ने राज्य गठन की तिथि, राजधानी, हाईकोर्ट के बारे में सही बताया। जबकि कक्षा 7 की सुमन, अमीषा, चंदा, मोनिका और दीपिका ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन का वर्ष सही बताया। कक्षा 8 की छात्रा राधिका, कनिष्का, हिमांशी, रोशनी ने बताया कि उत्तराखंड से पहले यूपी में रहते थे। यहां भी कोई छात्रा उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों के बारे में नहीं बता पाईं।

बालिका इंटर कालेज रुद्रप्रयाग
कक्षा 6 की छात्राओं में राज्य गठन की तिथि को लेकर भिन्नता रही। राज्य गठन के बारे में एक छात्रा ने जहां वर्ष 1998 बताया वहीं एक ने राज्य आंदोलन 1946 में होना बताया। कक्षा 7 और 8 वीं की छात्रा आइशा, काजल, सानिया, बबली, माधुरी, शुचि, सुमिता, प्रियंका ने राज्य गठन और राज्य आंदोलन के बारे में सही बताया। हाईस्कूल व माध्यमिक कक्षाओं की छात्राओं को भी राज्य आंदोलन के बारे में पूरी जानकारी नहीं है।


प्राथमिक विद्यालय रुद्रप्रयाग
यहां बच्चों ने राज्य गठन की तिथि व वर्ष तो सही बताई लेकिन वे आंदोलन के बारे में नहीं बता पाए। राज्य आंदोलन से जुड़े अन्य किसी भी सवाल का जवाब किसी ने नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed